ब्रेकिंग
Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता
छत्तीसगढ़

धमतरी के युवा स्टार सेवा समिति खुरतुली और आरू साहू को लोककला में उत्कृष्ट कार्यों के लिए युवा रत्न सम्मान

धमतरी: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को युवा दिवस पर सम्मानित किया. राज्य के आठ युवाओं सहित धमतरी के युवा स्टार सेवा समिति खुरतुली और आरू साहू को लोककला में उत्कृष्ट कार्यों के लिए युवा रत्न से सम्मानित किया गया.

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने बड़ी पहल करते हुए राज्य में पहली बार व्यक्तिगत क्षमता में सुधार और समाज सेवा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने राज्य की प्रतिभाओं को “युवा रत्न सम्मान” से नवाजा है. राज्य के 15 वर्ष से 29 वर्ष की आयु के प्रतिभाओं के उत्कृष्ट कार्यों एवं उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया है.

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर के नए विश्राम भवन में आयोजित युवा रत्न सम्मान समारोह में स्वास्थ्य, पर्यावरण, स्वच्छता, साक्षरता, महिला उत्थान, सामाजिक जागरूकता, नशामुक्ति, मतदाता जागरूकता, जल स्रोतों के संरक्षण जैसे अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश के युवाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें धमतरी जिले की आरू साहू और खुरतुली के युवा स्टार सेवा समिति को छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान दिया गया. युवा स्टार सेवा समिति को 5 लाख का चेक दिया गया.

लोककला में उत्कृष्ट कार्यों के लिए आरू साहू को युवा रत्न सम्मान

आरू साहू को लोककला में उत्कृष्ट कार्यों के लिए युवा रत्न सम्मान दिया. उन्हें एक लाख रुपये का चेक मिला. आरू साहू छत्तीसगढ़ की एक उभरती हुई और लोकप्रिय लोक गायिका हैं, जो अपने छत्तीसगढ़ी गानों के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने यूट्यूब व फेसबुक पर लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है, खासकर अपने छठ पूजा गीतों और अन्य लोक धुनों के माध्यम से अपनी जगह बनायी और वे अपनी कला से राज्य की संस्कृति को बढ़ावा दे रही हैं.

धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सभी सम्मानित युवाओं और खुरतुली के युवा स्टार सेवा समिति और आरू साहू को बधाई और शुभकामनाएं दी और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की.

राज्य के इन युवाओं को मिला युवा रत्न सम्मान

राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित समारोह में बेमेतरा के एस्ट्रोफिजिक्स में सबसे कम उम्र के वैज्ञानिक एवं पीएचडी छात्र और एनएएसओ (NASO) ओलंपियाड में स्वर्ण पदक से सम्मानित पीयूष जायसवाल को छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान प्रदान किया. उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कांकेर की शिल्पा साहू, साहित्य के क्षेत्र से सरगुजा के अमित यादव, नवाचार के लिए महासमुंद की मृणाल विदानी और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दुर्ग की परिधि शर्मा को भी सम्मानित किया.

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बिलासपुर की संजू देवी को खेल, कवर्धा के सचिन कुनहरे को कला एवं संस्कृति और आरू साहू को लोककला में उत्कृष्ट कार्यों के लिए युवा रत्न सम्मान दिया. स्वास्थ्य, पर्यावरण, स्वच्छता, साक्षरता, महिला उत्थान, सामाजिक जागरूकता, नशामुक्ति, मतदाता जागरूकता, जल स्रोतों के संरक्षण जैसे अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए धमतरी जिले के खुरतुली के युवा स्टार सेवा समिति को भी छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान प्रदान किया.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर रायपुर में उनके बिताए समय का स्मरण करते हुए समारोह में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने मात्र 31 वर्ष की आयु में दुनिया में भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और सभ्यता का मान और सम्मान बढ़ाया. उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य की उत्कृष्ट युवा प्रतिभाओं को सम्मानित करने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश है. हमारी युवा प्रतिभाओं को पोषित, पल्लवित और आगे बढ़ाने का काम हम कर रहे हैं.

उप मुख्यमंत्री और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की सांस्कृतिक शक्ति का परचम पूरी दुनिया में फहराया था. आज करोड़ों युवा उनसे प्रेरणा लेकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से युवा रत्न सम्मान के लिए आवेदन आए हैं, उससे पता चलता है कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. सरकार ने इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है.

Related Articles

Back to top button