ब्रेकिंग
Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन...
पंजाब

जालंधर में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी पर FIR का मामला, DGP समेत 3 पुलिस अफसरों को मिला 72 घंटे का टाइम

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के बयान को लेकर दर्ज किए गए केस के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों डीजीपी गौरव यादव, साइबर क्राइम की स्पेशल डीजीपी वी. नीरजा और जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर को दिल्ली विधानसभा ने जवाब देने के लिए 72 घंटे का समय दिया है। बता दें कि इससे पहले उन्हें  24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया था। वहीं पुलिस अधिकारियों ने दिल्ली विधानसभा स्पीकर को पत्र लिखकर मामले की पूरी जानकारी जुटाने के लिए तीन दिन का समय मांगा था।

गौरतलब है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी पर सिख गुरुओं के अपमान के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो के आधार पर पंजाब पुलिस ने जालंधर में केस दर्ज किया था। इस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि संबंधित वीडियो विधानसभा के आधिकारिक रिकॉर्ड का हिस्सा है और किसी अन्य राज्य की पुलिस द्वारा उसकी जांच कर मामला दर्ज करना सवालों के घेरे में है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर पंजाब पुलिस से स्पष्ट जवाब मांगा है।

Related Articles

Back to top button