ब्रेकिंग
Nagpur Firing News: नागपुर में वर्चस्व की लड़ाई में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, RSS मुख्यालय से 1 किम... MP Govt & Org Meeting: मध्य प्रदेश में सरकार-संगठन तालमेल की परीक्षा, निगम-मंडल अध्यक्षों को आज मिले... Kanpur Jail Suicide Attempt: बेटियों की हत्या के आरोपी दवा व्यापारी शशि रंजन ने जेल में थाली से रेती... Delhi-Mumbai Expressway: डीएनडी से जैतपुर तक 9 किमी का नया रूट तैयार, जून 2026 में खुलेगा, नितिन गडक... NEET UG Paper Leak 2026: अब सीबीआई के रडार पर आए पेपर खरीदने वाले अमीर अभिभावक, महाराष्ट्र में कई ठि... Sasaram Railway Station: सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, धू-धू कर ज... Howrah Eviction Drive: हावड़ा में भारी सुरक्षा के बीच महा-अतिक्रमण हटाओ अभियान, मंत्री दिलीप घोष की ... Bada Mangal 2026: 19 मई को है ज्येष्ठ महीने का तीसरा बड़ा मंगल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अचूक... Mexico Mass Shooting: मेक्सिको के प्यूब्ला में बंदूकधारियों का तांडव, मासूम बच्चे समेत 10 लोगों की ग... Weather Update: दिल्ली-NCR में जारी रहेगा भीषण गर्मी का सितम, यूपी-पंजाब समेत इन राज्यों में हीटवेव ...
देश

धान का पैसा नहीं मिलने से किसान परेशान, लॉकडाउन में भूखमरी की स्थिति

कोडरमा। कोडरमा जिले के विभिन्न प्रखंडों में किसानों द्वारा पैक्सों को दिए गए धान का पैसा नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। सतगावां प्रखंड के विभिन्न गांवों के किसानों ने बिचौलियों से बचने के लिए धान की बिक्री जोगीडीह, बासोडीह, समयडीह पैक्स में की थी। धान बेचे तीन माह होने के बावजूद अभी तक धान के पैसे के लिए किसान पैक्सों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन आजतक इन्हें अपने बेचे हुए धानों का पैसा नहीं मिला है। बताया जाता है कि किसानों की स्थिति भूखमरी के कगार पर पहुंच गई है और किसान काफी चिंतित हैं

एक ओर जहां कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर पूरे भारत में लॉकडाउन है, वहीं दूसरी ओर किसान अपनी मेहनत से उपजाए धान को बेचकर पछता रहे हैं। सतगावां प्रखंड के मरचोई के किसान विजय सिंह, आनंदी सिंह, अविनाश कुमार, गुंजन कुमार, प्रभात कुमार, मनीष कुमार, रामानुज कुमार, अजय सिंह, सतीशचंद्र शर्मा, अनुज सिंह आदि ने बताया कि पैक्सों में धान दिए हुए तीन महीना से अधिक हो गया, लेकिन अभी तक धान का उचित मूल्य नहीं मिल पाया है।

 

ऐसे में हमलोग सभी किसान अब पैक्स में धान नहीं दे पाएंगे, क्योंकि धान के बिचड़े तैयार करने का समय आ गया है। हमारे पास धान का बिचड़े लेने का पैसा भी नहीं है और न ही सरकार के द्वारा समय पर बीज उपलब्ध कराया जाता है। किसानों के बीच भूखमरी की स्थिति आ गई है। वहीं इस मामले में जिला कृषि पदाधिकारी के अनुसार पैक्सों का धान मिल तक नहीं पहुंचने के कारण भुगतान नहीं हो पाया है। शीघ्र ही इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button