ब्रेकिंग
GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प...
हरियाणा

हरियाणा के इस जिले से प्रयागराज के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, खेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

पलवल : पलवल जिले से प्रयागराज माघ मेले के लिए विशेष बस सेवा की शुरुआत कर दी गई है। इस सेवा को हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल बस स्टैंड डिपो से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सेवा 15 फरवरी को महाशिवरात्रि तक लगातार संचालित की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को सीधे प्रयागराज पहुंचने की सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल से प्रयागराज तक सीधी बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और वे आसानी से माघ मेले में दर्शन व स्नान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।

मंत्री ने बताया कि माघ मेले के दौरान कई प्रमुख स्नान पर्व और धार्मिक आयोजन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि माघ मेला हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है, इसलिए अधिक से अधिक श्रद्धालु परिवार सहित प्रयागराज पहुंचकर गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम में स्नान का पुण्य लाभ लें।

हरियाणा राज्य परिवहन पलवल के महाप्रबंधक जितेंद्र सिंह यादव ने बस सेवा की जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष बस प्रतिदिन सुबह 8 बजे पलवल बस स्टैंड से रवाना होगी। बस मथुरा, आगरा, इटावा, कानपुर और फतेहपुर होते हुए लगभग 645 किलोमीटर की दूरी तय कर रात करीब 8 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि पलवल से प्रयागराज का किराया प्रति यात्री 900 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं वापसी के लिए बस प्रयागराज से शाम 5 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह लगभग 5 बजे पलवल पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button