ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
देश

फरीदाबाद-दिल्ली बॉर्डर आज से सील, 12 बजे के बाद डॉक्टर और पुलिस की भी एंट्री नहीं

दिल्ली में काम के मामले में आने वाले हरियाणा के लोगों की लॉकडाउन में पहले से ज्यादा मुश्किलें बढ़ गई हैं। हरियाणा पुलिस ने  दिल्ली बॉर्डर सख्ती बढ़ा दी है। दरअसल हरियाणा सरकार का मानना है कि दिल्ली आने जाने वालों से उसे खतरा है। दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सारे बॉर्डर आज से सील कर दिए जाएंगे। दोपहर 12 बजे तक ही एंट्री की जा सकती है, उसके बाद कोई इधर से उधर नहीं जा पाएगा।

आम जनता ही नहीं दिल्ली में काम करने वाले डॉक्टर, बैंक कर्मी और पुलिस वाले भी दोपहर 12 बजे के बाद फरीदाबाद में एंट्री नहीं कर सकेंगे, सिर्फ केंद्र सरकार के जारी पास से ही सील बॉर्डर में एंट्री मिलेगी। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने मंगलवार को साफ किया कि वो दिल्ली या आसपास के राज्यों से हरियाणा को संक्रमित नहीं होने देंगे। फरीदाबाद के अलावा गुरुग्राम में भी काम के सिलसिले में दिल्ली आने वालों के पास चेक किए जा रहे हैं।

हरियाणा सरकार ने मंगलवार को कहा था कि दिल्ली आने जाने वालों से उसके इलाके में संक्रमण का खतरा है, इसलिए दिल्ली में काम करने वालों के रहने का इंतजाम दिल्ली सरकार अपने पास ही करे। बता दें कि इससे पहले दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद की सीमाएं भी सील की जा चुकी चुकी हैं। दरअसल दिल्ली में संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

Related Articles

Back to top button