ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
झारखण्ड

मोरहाबादी मैदान में नमो पतंग महोत्सव का भव्य आयोजन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया उद्घाटन

रांची: मकर संक्रांति के अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति के तत्वावधान में मोरहाबादी मैदान में भव्य नमो पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने किया. इस अवसर पर मैदान देशभक्ति, उत्सव और सामाजिक सरोकारों के रंग में रंगा नजर आया.

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों के बीच पतंग का वितरण किया गया, वहीं जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों के बीच कंबल और खिचड़ी बांटी गई. मकर संक्रांति के पारंपरिक उल्लास के साथ-साथ सामाजिक सेवा का यह आयोजन लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहा. बच्चों में पतंग उड़ाने को लेकर उत्साह देखने लायक था, जबकि गरीब परिवारों ने कंबल और खिचड़ी वितरण के लिए समिति का आभार जताया.

संजय सेठ ने नमो पतंग महोत्सव के प्रतीकात्मक महत्व पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि पतंगों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर वोमिका सिंह की तस्वीरें इस बात का प्रतीक हैं कि देश आज अपने वीर सैनिकों और नेतृत्व पर गर्व करता है. उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर वोमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की विजय गाथा न सिर्फ हिंदुस्तान को दी, बल्कि पूरी दुनिया को भारत की ताकत और साहस का परिचय कराया. आज पतंग उड़ाकर उसी विजय और गर्व को सेलिब्रेट किया जा रहा है.

बाबा रामदेव ने की थी नमो पतंग महोत्सव की शुरुआत

संजय सेठ बताया कि नमो पतंग महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2006 में योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा की गई थी. तब से यह महोत्सव देशभर में सामाजिक समरसता, देशभक्ति और भारतीय संस्कृति के प्रतीक के रूप में मनाया जा रहा है. संजय सेठ ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पर्व हमें आपसी भाईचारे, सेवा और सद्भाव का संदेश देते हैं.

कार्यक्रम में मकर संक्रांति की परंपरा के अनुसार दही-चूड़ा, खिचड़ी का वितरण भी किया गया. आयोजन को सफल बनाने में श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, बच्चे और महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुए. समिति के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों की सहायता के साथ-साथ भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाया जा सके. नमो पतंग महोत्सव ने मोरहाबादी मैदान में उत्सव, सेवा और राष्ट्रभक्ति का सुंदर संगम प्रस्तुत किया.

Related Articles

Back to top button