ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट-मेरा दोस्त चला गया

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह गए। अभिनेता रणधीर कपूर ने भाई ऋषि कपूर के निधन की खबर को कंर्फम करते हुए कहा कि वो हमें छोड़कर चला गया। वहीं अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी ऋषि कपूर के निधन पर ट्वीट किया कि मेरे दोस्त ऋषि कपूर का निधन…वो चला गया, मैं टूट गया हूं। 67 वर्षीय ऋषि कपूर के परिवार में पत्नी नीतू, बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर हैं। ऋषि कपूर ने एच एन रिलायंस अस्पताल में आखिरी सांस ली।

PunjabKesari

तबीयत खराब होने के बाद ऋषि कपूर को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उनको मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  बता दें कि ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था जिसके बाद उन्होंने करीब एक साल तक अमेरिका के न्यूयाॅर्क में रह कर अपना इलाज कराया था। वह ठीक होने के बाद पिछले साल सितंबर में ही भारत लौटे थे। फरवरी 2020 में भी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

29 अप्रैल को सिनेमा जगत ने एक्टर इरफान खान को खोया था। अब इरफान के निधन के 1 दिन बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर के निधन पर सिनेमा जगत में शोक की लहर है। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। दो दिन के अंदर दो दिग्गज अभिनेताओं को गवां देना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है। ऋषि कपूर ने सिनेमा जगत को काफी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

Related Articles

Back to top button