ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
पंजाब

मानहानि केस में Kangana Ranaut को बठिंडा Court से राहत, निजी पेशी से मिली छूट

बठिंडा: भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में वीरवार को बठिंडा की अदालत में सुनवाई हुई। यह मामला 3 कृषि कानूनों के विरोध के दौरान बुजुर्ग महिला महिंदर कौर को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। सुनवाई के दौरान कंगना रनौत अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हुईं, बल्कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुईं।

इस दौरान कंगना की ओर से पहले से दायर व्यक्तिगत पेशी से छूट की अर्जी पर अदालत में दोनों पक्षों के बीच विस्तृत बहस हुई। कंगना रनौत की ओर से उनके वकील ने दलील दी कि वह एक सांसद हैं और देशभर में व्यस्तताओं के चलते हर तारीख पर व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कंगना भविष्य में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने के लिए तैयार हैं। वहीं शिकायतकर्ता महिंदर कौर की ओर से उनके वकील रघुबीर सिंह बहिणीवाल ने इस अर्जी का कड़ा विरोध किया। उन्होंने अदालत को बताया कि कंगना रनौत जानबूझकर व्यक्तिगत पेशी से बच रही हैं, जिससे मामले की सुनवाई में अनावश्यक देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला पिछले चार वर्षों से लंबित है और पीड़ित पक्ष लगातार न्याय की उम्मीद में संघर्ष कर रहा है।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कंगना रनौत की व्यक्तिगत पेशी से छूट की अर्जी को स्वीकार कर लिया। अदालत ने आदेश दिया कि कंगना आगामी सुनवाइयों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हो सकती हैं। अदालत को बताया गया कि मामले में पहले ही कुछ गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और सबूत भी पेश किए जा चुके हैं। शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि किसान आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट के माध्यम से कंगना रनौत ने महिंदर कौर की छवि को नुकसान पहुंचाया, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 27 जनवरी निर्धारित की है। अगली तारीख पर गवाहों और आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर सुनवाई होगी। वहीं महिंदर कौर ने एक बार फिर कहा कि वह न्याय मिलने तक अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगी।

Related Articles

Back to top button