ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Road Accident: तेज रफ्तार हाईवा का कहर, तीन की दर्दनाक मौत; हादसे के बाद इलाके में भारी तनाव, पुलिस तैनात

रायपुर: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार गाड़ियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. सुबह सुबह लगभग साढ़े सात बजे रॉन्ग साइड में बाइक सवार तीन लोगों को मुरूम से भरे हाईवा ने कुचल दिया. घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई. सड़क पर तीनों की लाश कई टुकड़ों में बट गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 53 पर कुछ देर के लिए जाम लगा दिया.

हादसे के बाद हाईवा का ड्राइवर फरार

इस सड़क हादसे के बाद आरंग में अफरा तफरी का माहौल बन गया. लोगों की सूचना पर आरंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. उसके बाद डेडबॉडी परिजनों को सौंपी गई. आरंग पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद हाईवा का ड्राइवर फरार हो गया है. जिसकी तलाश रायपुर पुलिस कर रही है.

एक ही परिवार के तीन लोग बाइक पर सवार होकर महानदी में मछली पकड़ने जा रहे थे. तभी मुरूम से भरे हाईवा ने तीनों को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने केस दर्ज कर डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है. पुलिस हाईवा के फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है- हरीश साहू, थाना प्रभारी, आरंग

मारे गए सभी लोग आरंग निवासी

सड़क हादसे में मारे गए तीनों लोग आरंग बागेश्वर पारा के रहने वाले थे. यह शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर मछली पकड़ने जा रहे थे. उसी दौरान यह हादसा हुआ. मारे गए लोगों में दो युवक और एक बच्चा शामिल है. इस हादसे ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सड़क सुरक्षा की पोल खोल दी है.

Related Articles

Back to top button