ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...
छत्तीसगढ़

सावधान! बैंक में गिरवी जमीन को बेचकर 11 करोड़ की ठगी, नामी कंपनी के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार; 9 अब भी फरार

रायपुर: सरस्वती नगर थाना अंतर्गत एक कारोबारी विकास कुमार गोयल से जमीन बेचने के मामले में 11 करोड़ 51 लाख रुपये की ठगी हुई है. कारोबारी ने हाईटेक एब्रेसिव्स प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़े डायरेक्टर, प्रमोटर, शेयर होल्डर और प्रॉपर्टी ब्रोकर पर ठगी का आरोप लगाया है. कारोबारी ने सरस्वती नगर थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

कारोबारी विकास कुमार गोयल संभव ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं. उन्हें बलौदाबाजार में जमीन खरीदनी थी. 15 अक्टूबर 2025 को हाईटेक एब्रेसिव्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक और प्रॉपर्टी ब्रोकर रोहित कुमार धृतलहरें ने बलौदा बाजार के सिमगा तहसील के ग्राम नेवधा में 22.347 हेक्टेयर जमीन की जानकारी दी. कारोबारी को जमीन पसंद आई. उन्होंने बलोदाबाजार में जमीन खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया. कारोबारी ने एग्रीमेंट करने के बाद 11 करोड़ 51 लाख रुपये एडवांस में दे दिए. बाद में पता चला कि वह जमीन पहले से बैंक में गिरवी रखी हुई है.

गिरवी जमीन का सौदा

शहर एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि सरस्वती नगर थाना अंतर्गत रहने वाले कारोबारी विकास कुमार गोयल संभव ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं. उन्होंने बलौदाबाजार में जमीन खरीदने के लिए हाईटेक एब्रेसिव्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी से एग्रीमेंट किया. कारोबारी ने एग्रीमेंट करने के बाद 11 करोड़ 51 लाख रुपये उस कंपनी को एडवांस में दे दिए. बाद में पता चला कि कंपनी ने जिस जमीन का सौदा किया था उसे गिरवी रखी गई है.

11 करोड़ की ठगी के बाद सरस्वती नगर थाने पहुंचा कारोबारी

जिसके बाद कारोबारी विकास गोयल ने हाईटेक एब्रेसिव्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर, प्रमोटर, शेयर होल्डर और प्रॉपर्टी ब्रोकर से पैसे मांगे, जिस पर उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया. कारोबारी पुलिस थाने पहुंचा. कारोबारी विकास कुमार गोयल ने 15 जनवरी 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

तीन गिरफ्तार 9 फरार

इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें नारायण प्रसाद टेकरीवाल, पंकज टेकरीवाल और प्रीतम टेकरीवाल हैं. इसके साथ ही इस मामले में 9 आरोपी फरार हैं. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. पकड़े गए 3 आरोपियों के साथ ही फरार 9 आरोपियों ने कारोबारी को भरोसा दिलाया था की जमीन में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है. यह जमीन बिक्री योग्य है. कारोबारी को विश्वास में लेकर उससे ठगी की गई.

Related Articles

Back to top button