ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
हरियाणा

Panchkula Crime: महीनों बाद मिला लापता क्लब डांसर का कंकाल, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का शक; टैटू ने खोला राज

पंचकूला : हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-20 श्मशान घाट क्षेत्र से बरामद युवती का शव पंजाब की क्लब डांसर का निकला है। मृतका की शिनाख्त पंजाब के कपूरथला जिले के मोहल्ला जट्टपुरा निवासी माधरी उर्फ सिमरन के रूप में हुई है। वह पिछले चार वर्षों से अपने पार्टनर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी और अक्तूबर 2025 से जीरकपुर में रह रही थी।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि माधरी उर्फ सिमरन जीरकपुर के क्लबों में डांस करती थी। उसका लिव-इन पार्टनर इंद्र भी उसी के साथ जीरकपुर में रहता था। 13 नवंबर की रात माधरी घर नहीं लौटी, लेकिन इसके बावजूद उसके पार्टनर ने उसकी गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई।

करीब 17 दिन बाद, 30 दिसंबर को पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-20 श्मशान घाट क्षेत्र से कंकालनुमा शव बरामद किया। शव की पहचान के प्रयास के दौरान जीरकपुर के स्वास्तिक विहार निवासी विक्की ने उसकी शिनाख्त की। विक्की ने पुलिस को बताया कि मृतका माधरी उर्फ सिमरन उसके दोस्त इंद्र की लिव-इन पार्टनर थी। पुलिस ने मामले को हत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

 पुलिस जांच में सामने आया है कि सिमरन को उसके दोस्त के जरिए जीरकपुर के क्लबों में डांस का काम मिला था, जहां वह अपने पार्टनर इंद्र के साथ जाती थी। डांस से होने वाली कमाई का अधिकांश हिस्सा दोनों नशे पर खर्च कर देते थे। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से नशे के आदी थे और उनका अपने परिवारों से भी संबंध टूट चुका था।

Related Articles

Back to top button