ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम केंद्र सरकार की 'गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम' में बड़े बदलाव की तैयारी, ज्वैलर्स को मिल सकता है 1% अतिरि... पीएम मोदी का पोस्ट डिलीट होने पर भड़की सरकार, मेटा चीफ जोएल कपलान ने अश्विनी वैष्णव से मिलकर मांगी म... सावन कांवड़ यात्रा: गलती से कांवड़ जमीन पर गिर जाए या टूट जाए तो डरें नहीं, करें ये अचूक उपाय बालों के झड़ने के पीछे कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? जानें शरीर में दिखने वाले 5 संकेत और घरेलू उपाय
मनोरंजन

King Movie Release Date: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ इस दिन होगी रिलीज, सुहाना खान के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगे किंग खान

शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह के तौर पर जाने जाते हैं, लोग उनकी फिल्मों के इंतजार में बैठे रहते हैं. फिलहाल एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं जिस पर अभी काम हो रहा है. लोग इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर लंबे वक्त से चर्चा कर रहे हैं, लेकिन अब इसकी आने की तारीख से पर्दा लगभग उठ गया है. कुछ वक्त पहले फिल्म के डायरेक्टर ने रिलीज डेट की अनाउंसमेंट का हिंट भी दिया था और अब ये सामने भी आ गया है.

सिद्धार्थ आनंद की डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘किंग‘ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. पहले सिद्धार्थ ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जो कि केवल रिलीज डेट की अनाउंसमेंट को लेकर हिंट दे रहा था. लेकिन, अब फिल्म से जुड़े सोर्स ने बता दिया है कि शाहरुख खान की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म ‘किंग’ इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है. हालांकि, बताया जा रहा है कि मेकर्स की तरफ से दो तारीख सामने आ रही हैं.

ऐतिहासिक कमाई की है उम्मीद

बॉलीवुड हंगामा के सोर्स की मानें, तो शाहरुख और सिद्धार्थ इस फिल्म को 4 दिसंबर या फिर 25 दिसंबर को रिलीज करना चाह रहे हैं. लेकिन, ज्यादा उम्मीदें क्रिसमस 2026 की हैं, क्योंकि मेकर्स नितेश तिवारी की फिल्म रामायण से क्लैश या उसके आस पास रिलीज से बच रहे हैं. दरअसल, दोनों ही फिल्मों में ऐतिहासिक कमाई की उम्मीद की जा रही है, इसलिए मेकर्स दोनों ही फिल्मों की कमाई के लिए पूरा स्पेस देना चाहती है, जिसकी वजह से क्रिसमस एक बढ़िया दिन होने वाला है.

कब होगी ऑफिशियल अनाउंसमेंट

क्रिसमस पर शाहरुख खान की फिल्म को रिलीज करने का एक और फायदा है कि उस दौरान कोई भी बड़ी हिंदी फिल्म दस्तक नहीं दे रही है. यहां तक कि हॉलीवुड की फिल्म भी पहले ही रिलीज होने वाली है. हालांकि, ‘किंग’ की रिलीज डेट को लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी जाएगी. फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी जैसे और भी कई सितारे शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button