ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
हरियाणा

हरियाणा में जानवरों का ‘आतंक’! 4 महीने और 4000 शिकार; आवारा कुत्तों और बंदरों ने घर से निकलना किया दूभर

पलवल:  पलवल में बंदरों और कुत्तों के भारी आतंक के चलते हजारों लोग इनके शिकार होते हैं। पिछले 4 महीने में ही अकेले पलवल के जिला अस्पताल में लगभग 4000 लोगों ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया है। इसके अलावा होटल हसनपुर हथीन और दुधौला में भी सरकारी हॉस्पिटल है इनके अलावा सैंकड़ों निजी हॉस्पिटल भी हैं जहां पर जाकर लोग एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाते हैं। जिसका आंकड़ा इस संख्या से अलग है।

लोगों को पहले तो कुत्ते व बंदरो के काटने का दर्द और उसके बाद इंजेक्शन लगवाने का दर्द सहना पड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट के बार-बार की चेतावनी और आदेशों के बावजूद भी गलियों में और सड़कों पर हजारों की संख्या में आवारा कुत्ते और बंदर घूमते रहते हैं और लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए मंडराते रहते हैं।

वी/ओ 1 अगर हम पलवल में ही कुत्ते और बंदर आदि के काटने के बाद जिला अस्पताल में जाकर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने वालों की संख्या बताएं तो अक्टूबर 2025 में कल 890 लोगों ने पलवल के जिला अस्पताल में जाकर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया था जिनमें 689 लोगों को आवारा और पालतू कुत्तों ने काट खाया था तथा 42 लोगों को बिल्ली ने और 12 लोगों को बंदर ने काटा था। इसके अलावा 103 अन्य लोगों को कुत्ते या अन्य पालतू जानवरों ने पंजे आदि मारे थे।

नवंबर महीने में कुल 978 लोगों ने अस्पताल में जाकर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाया है जिनमें से 845 लोगों को आवारा और पालतू कुत्तों ने काटा है । इस महीने में दो लोगों को बिल्ली ने काटा है और 12 लोगों को बंदर ने काटा था।  दिसंबर की बात करें तो दिसंबर का महीना लोगों के लिए और ज्यादा खटक रहा है जिसमें कुल 1313 लोगों ने नागरिक अस्पताल में जाकर ऐंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया था। इस महीने में 24 लोगों को बिल्ली और 15 लोगों को बंदरों ने काटा था वही बात करें जनवरी महीने में तो अभी तक लगभग 760 लोगों ने पलवल के नागरिक अस्पताल में जाकर एंटी रेबीज कंजक्शन लगाया है।

Related Articles

Back to top button