ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान
छत्तीसगढ़

महाशिवरात्रि 2026: बाबा की बारात रचेगी विश्व कीर्तिमान! 31 हजार निमंत्रण कार्ड और लाखों भक्तों का जुटेगा सैलाब

भिलाई : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर साल बोल बम की बारात निकाली जाती है.पिछले 17 साल से कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा है.इस साल के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरु हो चुकी है.इस बार बाबा की बारात में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है. आयोजन की तैयारियों के तहत बोल बम सेवा समिति ने गणेश मंदिर में प्रथम आमंत्रण कार्ड अर्पित किया. इसके बाद पावर हाउस मार्केट से बाबा की बारात के आमंत्रण कार्ड का वितरण शुरु हुआ.

बांटे जाएंगे 31 हजार निमंत्रण कार्ड

समिति के सदस्यों ने पावर हाउस, आकाशगंगा मार्केट, इंदिरा मार्केट और केम्प-1 मार्केट में राहगीरों के साथ-साथ सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पहुंचकर बाबा की बारात का निमंत्रण दिया. इस दौरान पूरे क्षेत्र में शिवभक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला और बोल बम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया. बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि इस वर्ष पूरे प्रदेश में करीब 31 हजार आमंत्रण कार्ड वितरित किए जाएंगे.

बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता को भी उजागर करता है. उन्होंने दावा किया कि इस बार बाबा की बारात में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है. महाशिवरात्रि पर निकलने वाली यह भव्य बोल बम की बारात एक बार फिर दुर्ग जिले को आस्था, भक्ति और संस्कृति के रंग में रंगने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Related Articles

Back to top button