ब्रेकिंग
MP Power Department Action: जबलपुर में सघन चेकिंग अभियान, चोरी के मामलों में तुरंत काटे गए बिजली कने... Mandsaur Police Action: अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी सफलता, ₹1.75 लाख का मश्रुका और बाइक जप्त Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
छत्तीसगढ़

रायपुर साहित्य उत्सव 2026: 23 जनवरी से सजेगी शब्दों की महफिल, देश भर के 100+ नामी दिग्गज साहित्यकार जुटेंगे!

रायपुर: 23 से 25 जनवरी तक नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है. अबतक 10 हजार से ज्यादा साहित्य प्रेमियों ने इस उत्सव के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.

23 जनवरी को उद्घाटन समारोह

रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के उद्धाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश शामिल हो रहे हैं. वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ ही महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय वर्धा की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा, रंगकर्मी और अभिनेता मनोज जोशी भी मौजूद रहेंगे.

रायपुर साहित्य उत्सव की खास बातें

⦁ देश प्रदेश के लगभग 120 साहित्यकार, बुद्धिजीवी और रचनाकार शामिल हो रहे.

⦁ तीन दिनों में कुल 42 सत्रों का आयोजन किया जाएगा.

⦁ समकालीन सामाजिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विषयों पर चर्चा .

⦁ 23 जनवरी को शाम 7 बजे रंगमंच के प्रतिष्ठित कलाकार और पद्मश्री से सम्मानित मनोज जोशी द्वारा बहुचर्चित नाटक ‘चाणक्य’ का मंचन.

⦁ छत्तीसगढ़ी कविता और लोकगीतों के लिए विशेष सत्र: छत्तीसगढ़ी बोली के प्रमुख कवि रामेश्वर वैष्णव, रामेश्वर शर्मा, मीर अली मीर, शशि सुरेंद्र दुबे उपस्थित रहेंगे.लोकगीत सत्र में डॉ. पीसी लाल यादव, शकुंतला तरार, बिहारीलाल साहू और डॉ. विनय कुमार पाठक अपनी प्रस्तुतियां देंगे.

⦁ मंडपों का नामकरण: साहित्य उत्सव के मंडपों का नामकरण प्रतिष्ठित साहित्यकारों के नाम पर किया गया है. मुख्य मंडप ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के एकमात्र साहित्यकार स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल के नाम पर होगा. अन्य मंडप पं. श्यामलाल चतुर्वेदी, लाला जगदलपुरी और अनिरुद्ध नीरव के नाम पर होंगे.

⦁ अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में विशेष काव्य-पाठ: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में 24 जनवरी को विशेष काव्य-पाठ का आयोजन किया जाएगा.

⦁ राष्ट्रीय चिंतकों और विचारकों से होगा संवाद: साहित्य उत्सव में राज्यसभा सांसद एवं प्रखर वक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. प्रभात कुमार और प्रख्यात बुद्धिजीवी जे. नंदकुमार संवाद करेंगे.

⦁ शिक्षाविदों की उपस्थिति: वर्धा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा, शिक्षाविद मुकुल कानिटकर, आईआईएम अहमदाबाद के निदेशक डॉ. भारत भास्कर, आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक डॉ. संजय द्विवेदी, पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. गुरु प्रकाश पासवान और जेएनयू की प्रखर विचारक डॉ. अंशु जोशी.

पत्रकारिता, सिनेमा और डिजिटल युग पर विशेष सत्र

पत्रकारिता, सिनेमा और टेलीविजन पर विशेष सत्र रखा गया है. इन सत्रों में अनुराग बसु, मनोज वर्मा, रुबिका लियाकत और हर्षवर्धन त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ पत्रकार और फिल्मकार शामिल होंगे.

24 जनवरी को डिजिटल युग और एआई विषय पर सत्र में ”डिजिटल युग के लेखक और पाठक”, ”उपनिषद से एआई तक : साहित्य की यात्रा” जैसे विषयों पर चर्चा होगी.

ये प्रमुख साहित्यकार हो रहे शामिल

⦁ मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के संचालक विकास दवे

⦁ सुप्रसिद्ध लेखक अजय के पांडे (बेस्टसेलर कृति ‘यू आर माई बेस्ट वाइफ’ के रचयिता)

⦁ प्रसिद्ध उपन्यासकार इंदिरा दांगी

⦁ लेखिका सोनाली मिश्र

⦁ हिन्दी साहित्य की विदुषी जयश्री रॉय

⦁ चर्चित फोटोग्राफर और लेखिका डॉ. कायनात काजी

दस हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

रायपुर साहित्य उत्सव के लिए अब तक 10,000 से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. आयोजन स्थल पर जाकर तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

Related Articles

Back to top button