ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
हरियाणा

टोहाना: 10 साल के मासूम के अपहरण का प्रयास, कंबल ओढ़े संदिग्ध ने किया पीछा; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में 2 दिन पहले जठलाना के एक बैंक में सेंध लगाकर चोरी करने के मामले में  स्पेशल सेल की टीम ने मात्र 2 दिन में ही चोर गिरफ्तार कर लिए। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

इंचार्ज रमन चंदेल ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि मारुपुर रोड जठलाना पर दो लोग वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर राजकुमार, सुखविंदर राणा, विकास लोकेश सुरेंद्र की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे दोनों आरोपियों गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान जठलाना माजरी निवासी आकाश उर्फ कमल व फुरकान के नाम से हुई।

आरोपियों ने 19 जनवरी को जठलाना में ही केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा मैं चोरी की वारदात को करना कबूल किया। आरोपियों से गिरफ्तारी के बाद वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंचार्ज रमन चंदेल ने बताया कि आरोपी पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज है जो कोर्ट में विचाराधीन है।

इंचार्ज चंदेल ने बताया कि आरोपियों ने माह जनवरी के पहले सप्ताह में गांव खजूरी रखवा से खेतों में लगी किसानों के ट्यूबवेल के मोटर भी चोरी की आरोपियों ने एक ही रात में 9 मोटर चोरी की। इस वारदात का भी खुलासा किया गया है। रिमाड के दौरान और भी वारदातों का खुलासा हो सकता हैं।

Related Articles

Back to top button