ब्रेकिंग
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी का बड़ा दांव: कांग्रेस से बातचीत के बीच जारी की पां... मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर...
दिल्ली/NCR

Delhi Cold Wave: 5 डिग्री तक गिरा दिल्ली का पारा, अगले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी

दिल्ली में दो दिन से मौसम सुहावना बना हुआ है, लगातार सर्द हवाएं चल रही हैं और ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग की ओर से राजधानी के लिए शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है. आज भी दिल्ली न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

आने वाले दिनों में भी दिल्ली का तापमान इसी तरह का बने रहने की संभावना है. हालांकि, 27 जनवरी के लिए बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही 27 जनवरी को दिल्ली में बिजली कड़कने और आंधी-तूफान चलने की चेतावनी दी गई है. यानी दो दिन बाद दिल्ली का मौसम एक बार फिर से करवट लेगा.

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर लगातार जारी है. अब आगे भी कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. देश के कई हिस्सों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे 27 और 28 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है. वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य प्रदेश में भी इसी दौरान हल्की बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं.

दक्षिण भारत की बात करें तो 25 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद 2-3 दिनों में तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है और फिर दो दिनों में 3 से 5 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. महाराष्ट्र और गुजरात में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ने के आसार हैं. हालांकि, गुजरात में तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है.

कोहरा, शीतलहर और ठंड का असर

25 और 26 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह और रात के समय घना कोहरा छा सकता है. हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी कोहरा देखने को मिल सकता है. 25 और 26 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की चेतावनी है. आने वाले तीन दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है. इसके साथ ही पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.

Related Articles

Back to top button