ब्रेकिंग
Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...
देश

लॉकडाउन 2.0 का काउंटडाउन शुरू, देश के आधे हिस्से से हट सकती है पाबंदी!

कोरोनो वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन 2.0 की भी उल्टी गिनती शुरू हो गई है, इसकी समय-सीमा 3 मई को समाप्त होने जा रही है। इस लॉकडाउन ने देश की रफ्तार तो थम गई लेकिन कोरोना की रफ्तार तो थमने की जगह बढ़ती जा रही है। ऐसे में सबसे मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या 3 मई के बाद देश में लॉकडाउन में ढील मिलने वाली है या नहीं ?

सूत्रों की मानें तो 3 मई के बाद देया के आधे हिस्से से पाबंदी हट जाएगी। दरअसल 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर  इस बात का निर्णय लिया गया था कि जो राज्य कोरोना मुक्त हैंं, वहां से वहां से लॉकडाउन पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। हालांकि इस पर आधिकारिक तौर पर स्थिति तो फिलहाल साफ नहीं है।

गृह मंत्रालय ने भी इस बात के संकेत दिए थे कि 3 मई के बाद ऑरेंज और ग्रीन जोन के कई इलाकों में छूट मिल सकती है। उन इलाकों में छूट मिलेगी जहां पिछले 28 दिनों से कोई कोरोना के मामले न आए हों। इसके अलावा ऑरेंज ज़ोन यानी वो इलाका जहां पिछले 14 दिनों में कोरोना के कोई नए केस न आए हों वहां भी पाबंदियों पर कुछ ढील दी जा सकती है। हॉटस्पॉट ज़ोन में फिलहाल कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई में फिलहाल ज्यादा छूट नहीं मिलेगी. यहां कई रेड ज़ोन और हॉटस्पॉट हैं।  हालांकि कहा जा रहा है कि यहां कुछ और दुकानों को खोलने की इजाजत मिल सकती है। केंद्र ने संकेत दिए हैं 4 मई से ग्रीन जोन्स में छूट का दायरा और बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, लॉकडाउन के बाद भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग सामान्य जनजीवन का हिस्सा रहने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button