ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

दिल्ली में हर 10 लाख लोगों में से 2300 की हो रही कोविड-19 की जांच: केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना पर दिल्ली का हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि यहां कोरोना वायरस के अधिक केस इसलिए आ रहे हैं, क्योंकि हम ज्यादा टेस्टिंग करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में हर 10 लाख लोगों में से 2300 की कोविड-19 जांच कर रहे हैं। दिल्ली में अभी तक कोरोना के 3500 केस हुए हैं, 1100 लोग ठीक होकर अपने घर चले गए हैं।

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि हमें प्लाज्मा थेरेपी के अच्छे नतीजे मिल रहे हैं, यह प्रायोगिक आधार पर है।  कोविड-19 बीमारी से उबरे 1,100 लोगों से मरीजों की जान बचाने के लिए अपना प्लाज्मा दान करने के वास्ते संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि आप सबको निडर होकर जनता की सेवा करनी है, अपने क्षेत्रों में किसी को भूखा नहीं रहने देना है। ये पुण्य का काम है और यही सच्ची देशभक्ति है।

इसके साथ ही सीएम ने ऐलान किया कि आज कोटा जा रहीं बसें कल छात्रों लेकर आएंगी। उन्होंने कहा कि कोटा में जो हमारे बच्चें है उनके लगातार फ़ोन आते थे कि हमें यहां से निकालिये। केंद्र सरकार की इजाजत के बाद आज हमनें 40 बसें कोटा भेज दी है और उम्मीद है कल तक वो वापस अपने घर आ जाएंगे।

Related Articles

Back to top button