ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मध्यप्रदेश

कैलाश विजयवर्गीय ने घुमाया बल्ला तो सज्जन वर्मा ने लपके कैच, राजनीति के दो दिग्गजों के बीच मैच का वीडियो वायरल!

इंदौर: आपने राजनेताओं को एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते और निशाना साधते हुए देखा होगा. भले ही नेताओं की विचारधार एक जैसी न हो लेकिन वे एक-दूसरे से मतभेद नहीं रखते. कई ऐसे कार्यक्रमों या निजी समारोह में नेताओं को आपस में मिलते-जुलते हंसी-ठिठोली करते आप देख सकते हैं. इसी तरह मध्य प्रदेश प्रदेश की राजनीति के धुरंधर कैलाश विजयवर्गीय और सज्जन वर्मा राजनीति के मैदान में भले एक दूसरे के धुर विरोधी हों, लेकिन क्रिकेट के मैदान में एक साथ नजर आए. मौका था इंदौर में आयोजित पत्रकारों की क्रिकेट सीरीज का जहां एक दूसरे की बॉल पर दोनों ने जमकर चौके-छक्के लगाए.

इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच

शुक्रवार को इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया क्रिकेट सीजन 15 के मैदान पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने पहुंचे थे. मैच की शुरुआत करते ही दोनों ने क्रिकेट में भी राजनीति का समा बांध दिया. कांग्रेसियों की ओर से सज्जन वर्मा ने कैलाश के खिलाफ बॉलिंग के लिए पूर्व रणजी खिलाड़ी गिरधर नागर को बॉलिंग दी. इस दौरान सज्जन वर्मा ने विकेट कीपिंग संभाली, हालांकि कांग्रेसियों की पहली बॉल पर ही कैलाश विजयवर्गीय ने चौका जड़ दिया.

सज्जन वर्मा ने की कीपिंग, कैलाश ने लगाए चौके-छक्के

सज्जन वर्मा ने कहा कि “कांग्रेसियों की बॉल पर कैलाश विजयवर्गीय छक्का और अट्ठा लगाएंगे.” वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने कहा यदि सज्जन वर्मा बॉलिंग करेंगे तो मैं क्लीन बोर्ड हो जाऊंगा.” इसके बाद काफी देर तक दोनों ने क्रिकेट कमेंट्री की और एक दूसरे के खिलाफ जमकर राजनीतिक छुट्कियां भी ली. इंदौर में हर साल प्रेस क्लब द्वारा मीडिया सीरीज क्रिकेट का आयोजन होता है. जिसमें शहर के पत्रकारों के अलावा पत्रकारिता से जुड़े छात्र और शिक्षण संस्थानों की क्रिकेट टीमें हिस्सा लेती है.

इस दौरान उनके उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन के लिए शहर के राजनीति से जुड़े खिलाड़ी और समाजसेवी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर में स्थित क्रिकेट मैदान में पहुंचते हैं. इस दौरान बारी-बारी से सभी क्रिकेट में भी हाथ आजमाते हैं.

Related Articles

Back to top button