ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
झारखण्ड

Sand Mafia Attack: बालू का अवैध परिवहन रोकने पहुंची टीम पर हमला, CO के साथ मारपीट के बाद मचा बवाल; पुलिस छावनी में बदला इलाका

लोहरदगा : जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं ने अंचल अधिकारी पर हमला कर दिया. इस हमले में अंचलाधिकारी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. सीओ ने घटना को लेकर सेन्हा थाना में तीन नामजद और दस अज्ञात महिला-पुरुष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.

प्राथमिकी के अनुसार, सेन्हा थाना क्षेत्र के मुरकी-सेन्हा पथ पर नूरी सराय पुल के पास सीओ पंकज कुमार भगत पर हमला हुआ. सीओ ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध डंपिंग यार्ड से अवैध बालू का उठाव हो रहा है. जब वह वहां पहुंचे तो सेन्हा नूरी सराय निवासी जैनुल अंसारी के पुत्र दानिश अंसारी, उसकी पत्नी नुसरत जहां और छोटे पुत्र राशिद अंसारी सहित 10 अज्ञात महिला-पुरुष ने उनपर हमला कर दिया. साथ ही उनके द्वारा पकड़े गए ट्रैक्टर से बालू को अनलोड कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए.

सीओ ने कहा है कि लाठी-डंडा, बेलचा से उनके साथ मारपीट भी की गई. उन लोगों ने ईंट से उनके वाहन के शीशे पर हमला किया. जिससे वाहन का शीशा टूट गया. इसके बाद भी उन लोगों ने उन्हें रोक कर उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की. साथ ही झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी. जिसके बाद सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची तो सभी भाग गए.

सीओ पंकज कुमार भगत के आवेदन पर सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा ने कांड संख्या 26/26 में सरकारी कार्य में बाधा, धमकी, हमला करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर साहू का कहना है कि सीओ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button