ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
झारखण्ड

Lawyers Strike Ends: एसएसपी के भरोसे पर खत्म हुई अधिवक्ताओं की हड़ताल, आज से सुचारू रूप से चलेगा कोर्ट का काम

धनबाद: बार एसोसिएशन और पंचकर्म भवन के बीच रास्ते को बंद किए जाने के विरोध में हड़ताल पर गए अधिवक्ताओं ने आखिरकार अपनी हड़ताल वापस ले ली है. शुक्रवार को धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार से हुई सकारात्मक और आश्वस्त करने वाली वार्ता के बाद बार एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया. एसएसपी से मिले भरोसे के बाद अब शनिवार से धनबाद के सभी अधिवक्ता दोबारा अपने-अपने न्यायिक कार्यों पर लौट आएंगे.

दरअसल, बार एसोसिएशन और पंचकर्म भवन के बीच स्थित मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा रातों-रात पक्की दीवार खड़ी कर दी गई थी, जिससे अधिवक्ताओं के आवागमन में भारी परेशानी उत्पन्न हो गई. इसी के विरोध में गुरुवार से अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे.

शुक्रवार शाम धनबाद बार एसोसिएशन और एसएसपी प्रभात कुमार के बीच हुई वार्ता के दौरान कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनी, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया. एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि फिलहाल दीवार की जगह एक अस्थायी गेट लगाया जाएगा, ताकि अधिवक्ताओं का आना-जाना पहले की तरह सुचारू रह सके. इसके साथ ही मुख्य सड़क से जस्टिस एस.पी. सिन्हा पथ तक एक पक्की सड़क निर्माण और अधिवक्ताओं के लिए अलग से पार्किंग स्थल चिन्हित करने पर भी सहमति बनी है.

वहीं, पूरे मामले पर धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने भी स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन भवन का निरीक्षण किया गया, जिसमें भवन की स्थिति को लेकर कुछ चिंताएं सामने आईं. साथ ही सदर अस्पताल परिसर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण प्रस्तावित है, ऐसे में अधिवक्ताओं और अस्पताल दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि फिलहाल दीवार हटाकर वहां गेट लगाया जाएगा. सड़क निर्माण पूरा होने के बाद भविष्य में उस रास्ते को पुनः नियमानुसार बंद किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button