ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
पंजाब

Ludhiana Crime: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरोह के 2 सदस्य हत्थे चढ़े; चोरी की वारदातों पर लगेगा अंकुश

लुधियाना : कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों पर लगाम कसते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 10 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।

जानकारी देते हुए एडीसीपी समीर वर्मा और एसीपी अनिल कुमार भनोट ने  बताया कि थाना डिवीजन नंबर-4 के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह की टीम ने इन आरोपियों को दबोचा है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान मेहरबान निवासी ऋषि और आदिल के रूप में हुई। जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में लूटपाट और छीना-झपटी की घटनाओं को अंजाम देते थे। थाना डिवीजन नंबर-4 में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान पूछताछ में इनसे अन्य वारदातों और इनके गैंग के बाकी सदस्यों के बारे में अहम सुराग मिलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button