ब्रेकिंग
अनोखी कलाकारी! पुराने सिक्कों और अनाज से उभरी निर्मला सीतारमण की छवि, अब ओल्ड क्वाइन्स म्यूजियम की उ... छिंदवाड़ा: परासिया नगर पालिका अध्यक्ष को BJP ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के निष्कासन से सियासी ग... इंदौर मैराथन में मातम: फिनिशिंग लाइन से महज 100 मीटर पहले कोलकाता के युवक को आया कार्डियक अरेस्ट, हु... झारखंड में नशे की बड़ी खेप बरामद: ट्रक के गुप्त केबिन में मिला 2 करोड़ का गांजा, पुलिस की मुस्तैदी न... कानपुर पुलिस लाइन हादसा: सिपाहियों के मुआवजे पर NHRC सख्त, यूपी पुलिस से मांगी रिपोर्ट; जानें क्या ह... SA vs WI: शॉट मारते ही बीच से टूटा बैट, फिर जो हुआ उसे देख रह गए सब हैरान; साउथ अफ्रीका के हाथ से फि... नीलम कोठारी और गोविंदा के रिश्ते का क्या है सच? सालों बाद अभिनेत्री ने अफेयर की अफवाहों को बताया 'मी... पाकिस्तान में कोहराम! बलूचिस्तान हमले में भारी नुकसान, क्यों 31 जनवरी बनी पाक इतिहास की सबसे काली ता... Budget 2026: टेक सेक्टर की चमकेगी किस्मत! AI, सेमीकंडक्टर और 6G इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट में बड़े ऐ... बजट 2026: अब स्कूल-कॉलेज में बनेंगे कंटेंट क्रिएटर, सरकार ने गेमिंग और एनीमेशन के लिए खोला नौकरियों ...
दिल्ली/NCR

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: युवक ने ट्रैक पर कूदकर दी जान, मौत से पहले परिवार को भेजा था भावुक मैसेज

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र से शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी. सुसाइड से पहले युवक ने अपने परिजनों को एक मोबाइल पर मैसेज भेजा था, जिसमें उसने लिखा कि वह अपनी मर्जी से इस दुनिया को छोड़कर जा रहा है और उसके इस फैसले के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए. हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है.

पुलिस को इस घटना की जानकारी डायल 112 के माध्यम से मिली. सूचना दी गई थी कि दिल्लीहावड़ा रेल मार्ग पर एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से हुई. वह बुलंदशहर का रहने वाला शिवम था, जो वर्तमान में नोएडा के मामूरा गांव में अपने परिवार के साथ रह रहा था.

सदमे में परिवार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी. खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की. इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है. परिजन के अनुसार, शिवम एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और जिंदगी सामान्य तरीके से बिता रहा था. उसके इस कदम से सभी हैरान हैं.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि शिवम ने घटना से पहले अपने परिजनों को मोबाइल पर एक संदेश भेजा था. उस संदेश में उसने साफ लिखा था कि वह अपनी इच्छा से यह कदम उठा रहा है और इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए. यह संदेश परिवार के लिए बेहद भावुक और झकझोर देने वाला साबित हुआ.

पुलिस ने परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की, लेकिन अभी तक इस कदम के पीछे की ठोस वजह सामने नहीं आई है. अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

Related Articles

Back to top button