ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
मध्यप्रदेश

रीवा को बड़ी सौगात: 200 बेड का अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल तैयार, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ₹321 करोड़ मंजूर

रीवा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा को कई बड़ी सौगातें दी हैं. गुढ विधानसभा क्षेत्र में स्थित काल भैरव मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम के बाद सीएम मोहन यादव रीवा पहुंचे. यहां सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्यामशाह मेडिकल कॉलेज, संजय गांधी अस्पताल, गांधी मेमोरियल अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के उन्नयन के लिए 321 करोड़ की घोषणा की. मोहन यादव ने कहा कि इस साल के बजट के माध्यम से बेहतर इलाज, आधुनिक उपकरण और मरीजों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी. इन सभी सुविधाओं के मिलने से विंध्य क्षेत्र की स्वस्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और हजारों मरीजों को लाभ होगा.

सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 2440 बेड हो जायेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि “रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के अन्तर्गत स्थापित अस्पतालों तथा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 2440 बेड हो जायेंगे. उन्होंने कहा कि कैंसर यूनिट की स्थापना हो जाने से विंध्य अंचल के लोगों को कैंसर के इलाज के लिये बाहर नहीं जाना पड़ेगा. उन्हें कैंसर की जांच के साथ ही बेहतर से बेहतर इलाज मिल सकेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीब वर्ग के लोगों व जरूरतमंदों को सुगम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिये एयर एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ की जिसका बड़ी संख्या में मरीज लाभ उठा रहे हैं.

200 बिस्तर वाले कैंसर अस्पताल से होगी मरीजों को सुविधा

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि “200 बिस्तर के कैंसर अस्पताल के बन जाने से जांच के साथ उपचार की सुविधा मिलने लगेगी.” वहीं, उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पुराने 5 मेडिकल कॉलेजों के नवीनीकरण कार्यों के लिये मुख्यमंत्री द्वारा धनराशि उपलब्ध कराई गई है. उन्होंने आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में रीवा व विंध्य में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सभी कार्य प्राथमिकता से किये जायेंगे.

विंध्य विकास के पथ पर बढ़ रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और विविधता के देश को प्रधानमंत्री जी लगातार आगे ले जा रहे हैं. उनके मार्गदर्शन में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं. डॉ. यादव ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व रीवा के विधायक राजेन्द्र शुक्ल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह रीवा एवं विंध्य को लगातार विकास के क्षेत्र में आगे ले जा रहे हैं. वह 24 घंटे क्षेत्र के विकास में अपनी जागरूक भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं इसी का परिणाम है कि रीवा व विन्ध्य हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है.

3 वर्ष में पूरा होगा निर्माण कार्य: राजेंद्र शुक्ला

मध्य प्रदेश भवन विकास निगम द्वारा रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज परिसर में नवीन चिकित्सा एवं आवासीय भवनों का निर्माण किया जा रहा है. जिनकी कुल परियोजना लागत 321.94 करोड़ एवं कुल क्षेत्रफल 1,17,000 वर्गमीटर है. इस परियोजना को पूर्ण करने के लिए 3 वर्ष का समय निर्धारित है. इस परियोजना के अंतर्गत 740 बिस्तरीय मातृत्व एवं शिशु हॉस्पिटल, सर्व सुविधा युक्त 250 बिस्तरीय कैंसर यूनिट, 200 बिस्तरीय ओपीडी ब्लॉक, नर्सिंग कॉलेज, नसिंग हॉस्टल तथा डॉक्टर एवं स्टाफ के लिए विभिन्न आवासीय भवनों का निर्माण किया जाना है.

रीवा में स्वास्थ सेवाओं के लिए बड़ी सौगात

सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 321 करोड़ रूपए की बड़ी सौगात दी. मीडिया से बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि “आज गुढ़ क्षेत्र निर्माण कार्य एवं काल भैरव लोक के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए रीवा आया था. इसके साथ ही रीवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर रीवा मेडिकल कॉलेज के अंदर लगभग 750 नई सीट, नवीन निर्माण कार्यों का भूमि पूजन जो कि 321 करोड़ से ज्यादा का किया गया. इसमे 15 अलग-अलग निर्माण कार्य शामिल हैं.”

Related Articles

Back to top button