ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
मध्यप्रदेश

Cyber Crime Strike: दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, ‘म्यूल अकाउंट’ ऑपरेट करने वाले 16 साइबर ठग गिरफ्तार; करोड़ों के ट्रांजेक्शन का खुलासा

दुर्ग: मोहन नगर थाना पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने साइबर ठगों पर शिकंजा कसते हुए संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए लोगों पर साइबर ठगी में शामिल होने का गंभीर आरोप है. मोहन नगर थाना पुलिस ने ये कार्रवाई भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र यानी I4C की मदद से की.

पुलिस की गिरफ्त में आए सभी 16 आरोपी 22 बैंक खातों (म्यूल बैंक अकाउंट) के जरिए लाखों की साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने रणनीति बनाकर इन सभी 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों पर लाखों रुपए ठगने का आरोप है.

म्यूल अकाउंट ऑपरेट करने वाले 16 गिरफ्तार

दरअलस, पूरा मामला थाना मोहन नगर क्षेत्र का है, जहां 3 नवंबर 2025 को समन्वय पोर्टल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि कुल 22 बैंक खातों का उपयोग साइबर अपराध से अर्जित रकम के लेन-देन के लिए किया जा रहा है. तकनीकी जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने पाया कि इन खातों के जरिए 10,67,665 रुपए की ठगी की राशि ट्रांसफर की गई है.

मोहन नगर थाना पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार खाताधारकों ने जानबूझकर अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए थे. इन म्यूल अकाउंट्स का इस्तेमाल अलग-अलग मामलों में ठगी की रकम को इधर-उधर करने के लिए किया जा रहा था. प्रकरण में थाना मोहन नगर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर 16 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश और विवेचना अभी जारी है. पुलिस ने मामले से जुड़े बैंक खातों का विवरण और डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए हैं. आगे की कार्रवाई के दौरान उसे भी कोर्ट में पेश किया जाएगा.

पुलिस की आम लोगों से अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वो अपने बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी या मोबाइल बैंकिंग की जानकारी किसी के साथ साझा न करें. साइबर ठगी की सूचना तुरंत हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में दें. पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी.

जानिए क्या होता है म्यूल अकाउंट

म्यूल अकाउंट एक ऐसा बैंक खाता होता है, जिसका इस्तेमाल फर्जीवाड़ा करने वाले अवैध या चोरी किए गए रकम को छिपाने और इधर-उधर करने के लिए करते हैं, जिसमें खाताधारक को पता हो भी सकता है और नहीं भी कि उसके खाते का दुरुपयोग हो रहा है. ये खाते अक्सर फर्जी नौकरी के ऑफ़र या आसान पैसे का लालच देकर लोगों से खुलवाए जाते हैं, जिससे वे अनजाने में या जानबूझकर मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य वित्तीय अपराधों का हिस्सा बन जाते हैं, जिसके गंभीर कानूनी नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं.

Related Articles

Back to top button