ब्रेकिंग
Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो...
हरियाणा

Murder Mystery: बहन के प्रेमी को मार डाला, फिर थाने जाकर खुद लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट; शातिर भाई का खौफनाक खेल

गुड़गांव: बहन के प्रेमी से रंजिश रखते हुए 27 वर्षीय युवत की हत्या कर शव नाले में फेंकने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपने परिवार के साथ थाने जाकर मृतक के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान जीशान के रूप में हुई।

मामले में पुलिस ने जानकारी एकत्र करते हुए 2 फरवरी को जीशान से पूछताछ की तो जीशान ने बताया कि इसने (जीशान) ही मृतक सुहेब की इलेक्ट्रिक वायर से गला दबाकर हत्या कर दी। अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके शव को एक कम्बल पर डालकर प्रकाश पुरी चौक के गंदे नाले में फेंक दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताए गए स्थान (प्रकाशपुरी चौक गंदा नाला) पर पहुंची व MCG की सहायता से पुलिस टीम द्वारा शव को गंदे नाले से बरामद किया। पुलिस टीम द्वारा पुलिस की एफ.एस.एल., डॉग स्क्वार्ड व सीन-ऑफ-क्राईम की टीमों को बुलाकर घटनास्थल व शव का निरीक्षण करवाया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी गुड़गांव भिजवाया गया तथा केस में हत्या से सम्बन्धित धाराएं ईजाद (जोड़ी) की गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जीशान (उम्र-27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गुड़गांव में अर्बन कट सलून में बाल काटने का काम करता है। मृतक (सुहेब) का इसकी बहन के साथ प्रेम-प्रसंग था, जिसकी रंजिश रखते हुए इसने सुहेब (मृतक) को गुड़गांव काम करने के बहाने बुलाया तो सुहेब 23 जनवरी को इसके पास किराए के कमरे जय विहार में आ गया। इसने 24 जनवरी की रात को सुहेब (मृतक) को शराब पिलाई व मृतक का इलेक्ट्रिक वायर से गला दबाकर हत्या कर दी तथा 26 जनवरी को मृतक के शव को कंबल में लपेटकर अपने अन्य साथियों की सहायता से शव को प्रकाश पुरी चौक के गंदे नाले में डाल दिया। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ के बाद उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

आपको बता दें कि 1 फरवरी को आनंद गार्डन चौकी पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि 23 जनवरी को उनका बेटा सुहेब (उम्र-27 वर्ष) निवासी गांव चुचेला कलां, जिला अमरोहा (उत्तर-प्रदेश) गांव के लड़के जिशान (जय विहार, गुरुग्राम में बाल काटने का काम करता है) के पास काम के लिए आया था और घरवालों से बात भी की थी। 25 जनवरी को इसकी इसके लड़के से बात नहीं हुई तो इसने जीशान से बात की तो जीशान ने इसको बताया कि सुहेब मुस्तफाबाद दिल्ली में काम करने की कहकर गया था व वापिस नहीं लौटा है। इन्होंने अपने लड़के की काफी तलाश की जो कहीं नहीं मिला तो इन्होंने व जीशान ने थाने में शिकायत दी। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

Related Articles

Back to top button