ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
खेल

रोस टेलर बने न्यूजीलैंड के ‘बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर’, तीनों फॉर्मेंट में किया था शानदार प्रदर्शन

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बेहद अनुभवी बल्लेबाज रोस टेलर को न्यूजीलैंड का साल का बेस्ट क्रिकेटर चुना गया। रोस टेलर ने पिछले साल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट में न्यूजीलैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। तीनों प्रारूपों में इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें तीसरी बार रिचर्ड हैडली पदक मिला। रोस टेलर इस सीजन में टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे और स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़ा था।

रोस टेलर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट में 100 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बनने का गौरव भी हासिल किया था। पिछले सीजन में सभी प्रारूपों को मिलाकर उन्होंने कुल 1389 रन बनाए थे। इसके अलावा टेलर ने न्यूजीलैंड को पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

तीन दिनों तक ऑललाइन चले इस अवार्ड समारोह के बाद रोस टेलर ने कहा कि मेरे लिए ये सीजन उतार चढ़ाव से भरा रहा। विश्व कप फाइनल में पहुंचना और फिर उसे गंवाना। बाक्सिंग डे टेस्ट मैच का हिस्सा बनना और वहां न्यूजीलैंड के समर्थकों का अपार समर्थन मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। रोस टेलर को टी20 प्रारूप में भी बेस्ट बल्लेबाज चुना गया था।

न्यूजीलैंड के महान क्रिकेटर हैडली ने टेलर को इस बड़ी कामयाबी के लिये बधाई दी। उन्होंने वीडियो लिंक के जरिये कहा कि मैं आपको 2006 से खेलते हुए देख रहा हूं। आपने जब अपना पहला वनडे और फिर टेस्ट मैच खेला था तो मैं चयन समिति का हिस्सा था।

उन्होंने कहा कि आप बेहतरीन खिलाड़ी हो। आपका रिकार्ड शानदार है तथा न्यूजीलैंड क्रिकेट की तरफ से मैं न केवल न्यूजीलैंड क्रिकेट बल्कि विश्व क्रिकेट में आपके योगदान के लिये आभार व्यक्त करना चाहता हूं। वहीं तेज गेंदबाज टिम साउदी को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी चुना गया। उन्हें इससे पहले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार भी दिया गया था।

Related Articles

Back to top button