ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
हरियाणा

Fatehabad Crime News: फतेहाबाद में फर्जी लूट का भंडाफोड़; खुद पैसे डकारने वाले बैंककर्मी और 3 साथियों को मिली सजा

फतेहाबाद : बैंक की राशि हड़पने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ने के मामले में अदालत ने बैंककर्मी सहित 3 आरोपियों को दोषी ठहराया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुयाशा जावा की अदालत ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपियों को सजा सुनाई। अदालत ने मुख्य आरोपी अयाल्की निवासी बैंककर्मी जोगिंदर कुमार को 2 वर्ष की कैद और 7 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी। वहीं सह-आरोपी मनोज कुमार (निवासी अरोड़ा कॉलोनी, रतिया) और सुनील कुमार (निवासी कैथल) को एक-एक वर्ष की कैद तथा 6-6 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में 22 अक्टूबर 2018 को सदर थाना फतेहाबाद में मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया था कि मुख्य आरोपित बैंककर्मी जोगिंदर कुमार ने साथियों संग मिलकर खुद के साथ लूट होने की झूठी कहानी रची थी। पुलिस जांच के दौरान लूट की कहानी संदिग्ध पाई गई।

पुलिस की गहन पूछताछ और ठोस साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 1 हजार 102 रुपये की बैंक राशि भी बरामद की गई। अदालत ने सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया और सजा सुनाई।

Related Articles

Back to top button