ब्रेकिंग
Mahasamund News: महासमुंद में केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता का बड़ा छापा; जोंक नदी से 2 चेन माउंटेन मशीनें... Bilaspur Railway Protest: रेलवे में 30 हजार पद खत्म करने का भारी विरोध; बिलासपुर में कर्मचारियों ने ... GPM News: पेंड्रारोड-गेवरा रेल लाइन निर्माण में निकले पत्थरों का अवैध धंधा उजागर; खनिज विभाग करेगा ₹... Ranchi SSC Scam: रांची में SSC परीक्षा का हाईटेक फर्जीवाड़ा उजागर; सिस्टम हैक कर पेपर सॉल्व कराने वा... Ranchi News: केंद्र पर बरसे JMM नेता सुप्रियो भट्टाचार्य; बोले—झारखंड का GST रोककर आर्थिक कमर तोड़ र... Jharkhand Typhoid Surveillance: झारखंड में टाइफाइड निगरानी के लिए विशेष वर्कशॉप; यूनिवर्सल इम्यूनाइज... Ranchi Police Transfer: रांची में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 15 दारोग... Ranchi Crime: रांची में देश सेवा से जुड़े जवान की शर्मनाक करतूत; कॉलेज छात्रा से सरेआम छेड़खानी, भीड... National Roller Skating: झारखंड के रुद्रांश शर्मा ने नोएडा में रचा इतिहास; नेशनल चैंपियनशिप में लगात... Palamu Crime News: पलामू में जमीन विवाद में दबंगों की अंधाधुंध फायरिंग; एक की मौत, तीन घायल, राइफल-प...
विदेश

Malaysia Social Media Rules: सोशल मीडिया पर मलेशिया का बड़ा फैसला, भारत समेत पूरी दुनिया की नजर; जानें क्या है नया कानून

दुनियाभर में आज हर जगह इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है. फ्यूल कारों की जगह अब इलेक्ट्रिक कार ले रही हैं. दूसरी तरफ इलेक्ट्रिक दौर की वजह से इलेक्ट्रॉनिक कचरा भी दुनियाभर के लिए समस्या बनता जा रहा है. दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वेस्ट को लेकर कई तरह से काम किया जा रहा है. हालांकि मलेशिया ने अब इसको लेकर बड़ा फैसला लिया है. इसके अनुसार मलेशिया ने देश में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-कचरा) के इंपोर्ट पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है.

न्यूज़ एजेंसी बरनामा ने बुधवार को बताया कि मलेशिया ने देश में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-कचरा) के इंपोर्ट पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है. मलेशियाई भ्रष्टाचार विरोधी आयोग (MACC) के चीफ कमिश्नर टैन आजम बाकी ने कहा कि देश के कस्टम ऑर्डर में ई-कचरे को “पूरी तरह से बैन” की कैटेगरी में रखने का फैसला किया गया है.

उन्होंने कहा, “इस फैसले के लिए सभी संबंधित एजेंसियों द्वारा पक्के और मिलकर कार्रवाई करने की ज़रूरत है. ई-कचरा अब बिल्कुल भी मंज़ूर नहीं है और इसे सभी एजेंसियों को शामिल करके सख्ती से लागू किया जाना चाहिए. पहले देश ने ई-कचरे को “दी गई शर्तों को छोड़कर शर्तिया बैन” कैटेगरी में रखा था. जिससे पर्यावरण विभाग को ई-कचरे के इंपोर्ट के लिए छूट देने का अधिकार था.

मलेशिया ने जब्त किया 118 मिलियन डॉलर का अवैध कचरा

दुनियाभर के कई देश अवैध ई-वेस्ट कचड़े को लेकर कई तरह के काम कर रहे हैं. इसके साथ ही इस पर सख्ती से काम किया जा रहा है. मलेशिया ने साल 2025 में 118 मिलियन डॉलर का अवैध कचरा पकड़ा है.

ई-वेस्ट संकट से जूझ रहा मलेशिया

मलेशिया आज से नहीं ई वेस्ट की समस्या से जूझ रहा है. लंबे समय से अमेरिका, यूरोप जैसे देश पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान (कंप्यूटर, मोबाइल, टीवी, सर्किट बोर्ड) मलेशिया भेज रहे हैं. कई बार ऐसा भी होता है जब अवैध तरीके से भी यह कचड़ा मलेशिया में भेजा जाता है. साल 2018 तक यह कचड़ा चीन भेजा जाता था. हालांकि चीन की सख्ती के बाद यह मलेशिया भेजा जाने लगा. मलेशिया ने इस कचड़े को कम करने के लिए कई देशों को उनका कचरा वापस भेजा था. इसके साथ ही आयात नियमों को भी काफी सख्त किया है.

Related Articles

Back to top button