ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
देश

Rahul Gandhi on Janakpuri: ‘असली कातिल सड़क नहीं, सत्ता है’, जनकपुरी हादसे पर राहुल गांधी का सरकार पर सीधा हमला

दिल्ली के जनकपुरी में हुए हादसे को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है. राहुल ने कहा है कि असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है. जनकपुरी इलाके में गुरुवार देर रात एक युवक की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई थी. शख्स रात भर तड़पता रहा और आखिर में उसकी मौत हो गई. दिल्ली सरकार ने इस घटना पर बड़ी कार्रवाई की है. जेई समेत तीन अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है.

जनकपुरी की इस घटना पर राहुल ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई. उन्होंने कहा कि एक बेटा, एक सपना, मां-बाप की पूरी दुनिया- सब कुछ एक झटके में उजाड़ दिया गया. यह हादसा नहीं, हत्या है – और हत्यारी है जवाबदेही से भागती सत्ता. असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है.

‘यहां न इस्तीफा होता है, न सजा मिलती…’

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल ने आगे कहा कि क्योंकि यहां न इस्तीफा होता है, न सजा मिलती है, न किसी की अंतरात्मा जागती है. इंदौर का जहरीला पानी, नोएडा में युवराज की जान लेने वाली सड़क, गिरते पुल, टकराती ट्रेनें, दम घोंटता प्रदूषण… There Is No Accountability और जब तक जवाबदेही नहीं होगी, तब तक कोई न कोई लालच की महामारी का अगला शिकार बनता रहेगा.

Rahul...

देर रात बाइक से घर लौट रहा था कमल

बता दें कि जनकपुरी हादसे में जान गंवाने वाले मृतक की पहचान कमल के रूप में हुई है. कमल दिल्ली के पालम का रहने वाला है. वह गुरुवार देर रात बाइक से घर लौट रहा था. रास्ते में जनकपुरी रोड पर दिल्ली जल बोर्ड ने एक गहरा गड्ढा खोद रखा था. अंधेरे के कारण कमल बाइक सहित उस गड्ढे में जा गिरा. हैरानी की बात यह है उस गड्ढे के इर्द गिर्द कोई सेफ्टी नहीं थी. रात भर वह गड्ढे में ही पड़ा रहा.

फिर खुली सरकारी सिस्टम की पोल

इस घटना ने एक बार फिर सरकारी सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है. पीडब्ल्यू मंत्री प्रवेश वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया है. एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, AE-JE को सस्पेंड कर दिया गया है. प्रवेश वर्मा ने कहा कि जो जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.

Related Articles

Back to top button