ब्रेकिंग
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, रेड कारपेट पर दिखा रॉयल अंदाज पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने के मामले में 3 ठेकेदार गिरफ्तार, सीएम रेखा गुप्ता ने द... न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज डेवन कॉनवे चोट के चलते भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट में आया भारी भूचाल, न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में बिकवाली के तूफान से ... एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला
छत्तीसगढ़

UGC NET Result: रामानुजगंज की हिमांशी गुप्ता ने रचा इतिहास, UGC NET परीक्षा में हासिल किए 97 प्रतिशत अंक

रामानुजगंज: शहर के वार्ड 15 निवासी हिमांशी गुप्ता ने UGC NET की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर परिवार के साथ ही जिले का नाम रोशन किया है. हिमांशी ने अपनी पढाई का खर्च उठाने के लिए ट्यूशन भी पढाती हैं साथ ही अपने घर की जिम्मेदारी उठाते हुए घर के कामकाज में भी अपनी मां का हाथ बंटाती हैं.

सफलता के लिए खुद पर भरोसा जरूरी

हिमांशी गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें अपने कॉलेज की शिक्षिकाओं को देखकर लगा कि उन्हें भी UGC NET में सफलता हासिल करनी है. आगे हिमांशी ने कहा कि, मैं सभी विद्यार्थियों से यही कहना चाहती हूं जो किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो पढाई में निरंतरता (कंसिस्टेंसी) बनाए रखें और खुद पर भरोसा रखना बहुत जरूरी है.

मैंने बीते जनवरी में हिंदी लिटरेचर में UGC NET का एग्जाम दिया था. मैंने 97 प्रतिशत अंक के साथ यह परीक्षा उत्तीर्ण की है. मेरे पूरे सफर में सबसे बड़ा योगदान मेरे माता पिता का रहा. साथ ही मेरे कॉलेज के गुरूजन और स्कूल के गुरूजन सभी का मार्गदर्शन रहा.- हिमांशी गुप्ता

UGC NET में सफलता पर बेटी सम्मानित

रामानुजगंज की बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे शहर को गर्व है. हिमांशी को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कई लोग भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दे रहे हैं. इसके साथ ही रामानुजगंज का गौरव बढ़ाने के लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जा रहा है.

हिमांशी को किया गया सम्मानित

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के बाद शहर के समाजसेवी संस्था जनचेतना कल्याण मंच और विवेकानंद स्टडी सर्कल के द्वारा हिमांशी गुप्ता के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया गया. इस दौरान हिमांशी के माता-पिता सुनील गुप्ता और ज्योति गुप्ता सहित परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button