ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
झारखण्ड

Ranchi Nagar Nikay Chunav: नगर निकाय चुनाव से पहले रांची पुलिस अलर्ट, 500 से अधिक दागी अपराधियों को थमाया नोटिस

Ranchi News: झारखंड में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त तरीके से हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और कई एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं करना चाहता। इसी क्रम में रांची पुलिस ने दागी अपराधियों और संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखना शुरू कर दिया है। सिटी एसपी पारस राणा के निर्देश पर सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों को ऐसे अपराधियों का सत्यापन करने का आदेश दिया गया है, जो पहले गंभीर आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। इन अपराधियों को हर सप्ताह या 15 दिन में एक बार संबंधित थाने में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया गया है, ताकि चुनाव के दौरान वे किसी भी तरह की आपराधिक या असामाजिक गतिविधि में शामिल न हो सकें। इसके अलावा रांची पुलिस ने अब तक 500 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 के तहत नोटिस जारी किया है। ये नोटिस उन लोगों को दिए गए हैं, जिनका पहले विवाद, झगड़े, चुनावी गड़बड़ी या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का रिकॉर्ड रहा है। नोटिस पाने वाले लोगों को संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के सामने पेश होकर शांति बनाए रखने के लिए बांड भरना होगा। बांड का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जेल भेजे जाने का भी प्रावधान है।

चुनाव को लेकर रांची के संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों की पहचान कर ली गई है। मतदान के दिन इन क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। गश्ती दल और क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) को भी सक्रिय रखा जाएगा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन ने कहा कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराना पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आम मतदाता बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

चुनाव को देखते हुए राजधानी में लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन अभियान भी शुरू कर दिया गया है। सभी लाइसेंसी हथियार धारकों को अपने हथियार नजदीकी थाना, गन हाउस या पुलिस लाइन में जमा करने का निर्देश दिया गया है। मतगणना पूरी होने के बाद हथियार धारकों को उनके हथियार वापस कर दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button