ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...
पंजाब

Ludhiana Railway Station: लुधियाना स्टेशन पर ‘फोर्ट्रेस चेक’ से मचा हड़कंप, बिना टिकट यात्रा करने वालों से वसूला भारी जुर्माना

लुधियाना: बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा लुधियाना रेलवे स्टेशन पर एक विशेष टिकट जांच अभियान ‘फोर्ट्रेस चेक’ चलाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान कुल 327 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे ₹2,77,000 का राजस्व वसूला गया। यह अभियान सुबह 9.00 बजे से शाम 17.00 बजे तक लगातार चलाया गया, जिसमें लगभग 20 टिकट जांच स्टाफ एवं आरपीएफ के  जवान शामिल रहे।

रेलवे में फोर्ट्रेस चेक एक विशेष एवं सघन जांच अभियान होता है, जिसके अंतर्गत किसी स्टेशन, ट्रेन या रेलखंड में बिना पूर्व सूचना सघन टिकट जांच की जाती है। इस दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ तथा आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा यात्रियों के टिकट, पहचान पत्र एवं रेलवे नियमों का कड़ाई से निरीक्षण किया जाता है। इसका उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना और राजस्व वृद्धि सुनिश्चित करना होता है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। यात्रियों की सुविधा एवं राजस्व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष टिकट जांच अभियान जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button