ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
हरियाणा

Yamunanagar Encounter: यमुनानगर में बदमाशों ने पुलिस पर दागी गोलियां, जवाबी फायरिंग में 2 बदमाश ढेर; एक की टूटी टांग

यमुनानगर:- यमुनानगर में बदमाशों व पुलिस की मुठभेड़ में गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा शहर दहल उठा। फिरौती के लिए अस्पताल और मॉल पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को पुलिस ने महज चंद घंटों में ही धूल चटा दी। जानकारी के अनुसार CCTV की मदद से जैसे ही संदिग्धों की लोकेशन अंसल टाउन के पास मिली, पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी।
बस फिर क्या था खौफनाक मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई ने तीनों बदमाशों को पस्त कर दिया गया। किसी के पैर में गोली लगी तो कोई भागते वक्त अपनी टांग तुड़वा बैठा।
आपको बता दें, पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि पकड़े गए आरोपी ‘नौनी गैंग’ के गुर्गे हैं, जिनमें दो करनाल और एक कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। वारदात के पीछे फिरौती का बड़ा एंगल सामने आया है। अस्पताल संचालक से रंगदारी मांगी गई थी और उसे डराने के लिए ही ये फायरिंग की गई थी। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने युवाओं को चेतावनी दी है कि चंद रुपयों के लालच में अपराध की राह पर चलने का अंजाम बहुत बुरा होता है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ जारी है, जिससे कई और बड़े खुलासों की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button