ब्रेकिंग
Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध... BMSICL Controversy: 307 करोड़ के मेडिकल टेंडर में धांधली का मामला, कोर्ट ने 19 नवंबर तक तलब किया जवा...
देश

पुलिस से पंगा लेने के बाद विधायक दीपिका पर मुकदमा, कांग्रेस ने जड़ा ओछी राजनीति का आरोप

गोड्डा। एक टीवी चैनल के संपादक पर मुकदमा ठोक अचानक चर्चा में आई कांग्रेस की महागामा विधानसभा क्षेत्र की विधायक दीपिका पांडेय सिंह अब खुद मुश्किलों में घिरती नरज आ रही हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला विधायक चुनाव के समय का है। अब जाकर प्राथमिकी दर्ज हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले चैनल के संपादक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दीपिका पांडेय गोड्डा पुलिस से भिड़ गई थी। इससे नाराज गोड्डा के पांच थाना के थानेदारों ने सार्वजनिक रूप से विरोध का इजहार किया था। दीपिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होना पुलिस के बदले रवैये से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

क्या है मामला

भाजपा नेता प्रबोध सोरेन ने दीपिका पांडेय समेत नौ लोगों के खिलाफ शिकायत वाद दायर किया था। ठाकुरगंगटी थाना में महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, रत्नेश सिंह, रंजन सिंह, राजेश लाला, निरंजन पोद्दार, मनमीत पोद्दार, सुबोध यादव पर नामजद प्राथमिकी हुई है। प्राथमिकी में भाजपा नेता प्रबोध सोरेन ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान मेहरमा और ठाकुरगंगटी प्रखंड के बूथों में चुनाव सामग्री का सत्यापन कर रहे थे, तभी झखरा के चांदा गांव की ओर आने पर उनकी बोलेरो गाड़ी को पीछे से सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने ओवरटेक कर रुकवाया गया। उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। रुपये छीन लिये गये और डायरी फाड़ दी गयी। प्रबोध सोरेन ने इसके लिए 6 जनवरी 2020 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह स्पेशल जज गोड्डा की अदालत में शिकायत वाद दायर किया था। इसी आधार पर ठाकुरगंगटी थाना प्रभारी तपन पाणिग्र्रही ने प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में विधायक दीपिका का कहना है कि भाजपा के लोग मतदाताओं को बरगलाने के लिये रुपये बांट रहे थे। उस रात की घटना को मैंने सोशल मीडिया पर वायरल किया था। उसी रात ठाकुरगंगटी थाना में शिकायत भी की गयी थी। भाजपा के गुंडों ने उन पर हमला भी किया था। पूर्व विधायक अशोक भगत ने राजनीतिक साजिश के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है।

विधायक दीपिका पांडे सिंह पर झूठा केस करवाकर भाजपा कर रही ओछी राजनीति

गोड्डा जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव सहित जिला कमेटी के अन्य नेताओं ने महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह समेत 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने पर भाजपा की कड़ी आलोचना की है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व विधायक अशोक भगत अपने हार को पचा नहीं पा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में जनता ने जब सबक सिखाया तो खिसियानी बिल्ली की तरह भाजपाई अब झूठा केस दर्ज कराकर अपना सिर पटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटना 22 दिसंबर की रात की है। चुनाव हारने के बाद बौखलाई भाजपा ने इसके बाद 6 जनवरी को गोड्डा कोर्ट में परिवाद पत्र दायर किया गया जिसमें भाजपा नेता प्रबोध सोरेन ने झूठे आरोपों के साथ कांग्रेस विधायक सहित 9 लोगों पर उल्टे मारपीट और रुपये छीनने के आरोप लगाए हैं।

Related Articles

Back to top button