ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
झारखण्ड

Shocking Murder: शादी की खुशियों के बीच मातम! भाभी ने देवर को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप जाएगी रूह

रांची: राजधानी रांची में अवैध संबंध को लेकर लगातार वारदातें सामने आ रही हैं, खासकर राजधानी के ग्रामीण इलाकों में ऐसे मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं. ताजा मामला रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र का है. यहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने ही देवर को जहर देकर मार डाला. मामले में महिला सहित दो को गिरफ्तार कर लिया गया है.

क्या है पूरा मामला

रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक 35 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने चचेरे देवर शंकर नायक को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया. मृतक के भाई के दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला गीता देवी, उसके पति बलदेव मछुवा को गिरफ्तार कर लिया है. रांची पुलिस ने बताया कि गीता देवी ने शंकर नायक को चाय में जहर दे दिया, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई.

घटना की जानकारी 9 फरवरी को तमाड़ थाने को मिली, सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया. थाने की टीम गांव पहुंची, लेकिन तब तक शंकर नायक को परिजन एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर ले जा चुके थे. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के भाई सुकरा नायक ने लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर तमाड़ थाना कांड संख्या 11/2026, धारा 103(1)/123/3(5) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

प्रेम प्रसंग और हत्या की साजिश

पुलिस जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतक शंकर नायक आरोपी गीता देवी का चचेरा देवर था. करीब तीन साल पहले शंकर के माता-पिता की बीमारी से मौत हो गई थी. उसके बाद से गीता देवी ही उसके घर का सारा काम संभालने लगी. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. शंकर जब अपनी शादी के लिए लड़की देखने गया, तो गीता ने उसे रोक दिया. वह नहीं चाहती थी कि शंकर शादी कर अपना परिवार बसा ले. नाराजगी चरम पर पहुंची तो गीता ने अपने पति बलदेव मछुवा के साथ मिलकर शंकर को रास्ते से हटाने की साजिश रची. तय योजना के मुताबिक, उन्होंने शंकर को चाय में कीटनाशक दवा (जहर) मिलाकर पिला दी. जहर पीने के बाद शंकर की तबीयत बिगड़ गई, मुंह से झाग निकलने लगा और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button