ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
छत्तीसगढ़

Ghaurela Crime News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और बेटी को लगाई आग, हालत गंभीर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले के गौरेला में घरेलू विवाद में खौफनाक रूप ले लिया. सोमवार शाम शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को कमरे में बंद कर दरवाजे के नीचे से पेट्रोल डालकर आग लगा दी. घटना दत्तातरई गार्डन के पास बने सुलभ शौचालय परिसर के पास हुई. इस घटना में मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं.

विवाद से बचने के लिए कमरे में गईं

जानकारी के अनुसार, आरोपी अक्सर शराब के नशे में घर आकर विवाद करता था. सोमवार शाम भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा और झगड़ा करने लगा. विवाद बढ़ता देख पत्नी अपनी बेटी के साथ कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. आरोप है कि इसके बाद पति ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया और दरवाजे के नीचे से पेट्रोल डालकर आग लगा दी. कुछ ही देर में कमरे में आग फैल गई और मां-बेटी मदद के लिए चीखने लगीं.

आधे घंटे बाद बचाई गई जान

करीब आधे घंटे बाद सुलभ शौचालय पहुंचे एक व्यक्ति ने बाहर से बंद दरवाजा खोला. अंदर का दृश्य देखकर वह तुरंत दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा. अस्पताल के सिविल सर्जन के अनुसार, महिला लगभग 35 प्रतिशत तक झुलस गई हैं. उनके हाथ, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में जलन है. खून की कमी के कारण उन्हें रक्त चढ़ाया जा रहा है. बेटी का भी इलाज जारी है. फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

अस्पताल प्रबंधन पर भी उठे सवाल

घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई. आग से झुलसी मां-बेटी को सामान्य वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई.

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

गौरेला पुलिस ने अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button