ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
बिहार

Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस

बिहार की राजधानी पटना में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. कदम कुआं इलाके में पटना हाई कोर्ट की सीनियर महिला वकील की अधजली लाश उनके घर में मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने महिला वकील की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच-पड़ताल में जुट गई. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला वकील किसी दुर्घटना का शिकार हुईं या फिर उनके साथ कोई अनहोनी घटी.

जानकारी के अनुसार, मृतक इंदिरा लक्ष्मी पटना हाई कोर्ट में सीनियर महिला वकील थीं. वह कदम कुआं थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर रोड नंबर-2 में रहती थीं. बुधवार को इंदिरा लक्ष्मी का शव उनके ही घर में अधजली हालत में पड़ा मिला. जानकारी होने पर इलाके में हड़कंच मच गया. सूचना मिलते ही कदम कुआं थाने की एक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

हाई कोर्ट और सिविल कोर्ट दोनों में करती थीं प्रैक्टिस

पुलिस ने बताया कि इंदिरा लक्ष्मी की उम्र तकरीबन 60 साल थी. वह पटना हाई कोर्ट के साथ-साथ सिविल कोर्ट में बैठती थीं. वह दोनों ही जगहों पर प्रैक्टिस करती थीं. इसके अलावा वह कानूनी क्षेत्र में काफी एक्टिव थीं. यह जानकारी भी सामने आई कि इंदिरा लक्ष्मी इस घर में अकेली रहती थीं, जबकि उनके पति झारखंड की राजधानी रांची में रहते हैं.

इंदिरा लक्ष्मी का शव उनके ही घर में मिलने की सूचना पर कदम कुआं थाने की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी. साथ ही FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया, ताकि सुबूत इकट्ठा किया जा सके. इधर, पुलिस सूत्रों की मानें तो मामला संदिग्ध है. घर के अंदर शव मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

पटना पुलिस कर रही जांच-पड़ताल

फिलहाल पुलिस मामले की बारीकि से जांच-पड़ताल कर रही है. पुलिस ने मृतका के परिजनों को भी इस संबंध में सूचना दे दी है. अभी तक इस घटना पर पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी किसी दुर्घटना का शिकार हुईं या फिर उनके साथ कोई अनहोनी घटी.

Related Articles

Back to top button