ब्रेकिंग
Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा... Kawardha News: कवर्धा में शराबियों और चखना सेंटरों पर गाज; सिटी कोतवाली इलाके में दर्ज हुए आबकारी के... Balodabazar News: बलौदाबाजार में मीडिया से विवाद और शराबी शिक्षक मामले में बड़ी कार्रवाई; प्राचार्या... Jharkhand Congress News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का झारखंड दौरा तय; खूंटी और रांची में दो बड़े का... Ranchi Railway News: रांची रेल मंडल में ऐतिहासिक पहल; पहली बार 'इंटर डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स मीट-2026... RIMS Ranchi News: रिम्स में छठा राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह शुरू; डॉ. हिरेंद्र बिरुआ ने दिखाई ... Ranchi PMLA Court: सीएम हेमंत सोरेन 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में होंगे पेश; बड़गांई जमीन मामले में तय...
झारखण्ड

Dumka Mother-Daughter Murder: दुमका मां-बेटी हत्याकांड का खुलासा, दुष्कर्म का विरोध करने पर हुई थी हत्या

दुमका: जिले में तीन दिन पहले शहर के वीर कुंवर सिंह चौक स्थित सदर पुलिस निरीक्षक के कार्यालय के पीछे बरामदे पर एक आदिवासी महिला और उसकी छह साल की बेटी की हत्या मामले का खुलासा हो गया है. दुष्कर्म का विरोध करने पर जैनुल अंसारी नामक युवक ने इस घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

एसपी ने दी जानकारी

इस पूरे मामले पर दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने एक प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी. एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि मंगलवार रात ही मां-बेटी की हत्या की गई. बुधवार की सुबह दोनों का शव मिला. उनकी पहचान परिजनों ने की. मृतका दुमका के ही काठीकुंड थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. मंगलवार शाम वह वीर कुंवर सिंह चौक के पास खड़ी थी. तभी एक वाहन चालक जैनुल हक उर्फ जैनुल अंसारी की उस पर नजर पड़ी.

इसके बाद महिला को इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया. महिला ने जब इसका विरोध किया तो मारपीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया. बेटी ने उसे मारपीट करता हुए देख लिया था, तो जैनुल को लगा कि वह लोगों को बता सकती है इसलिए उसकी भी हत्या कर दी गई. जैनुल इतने में ही नहीं रुका महिला ने बैंक से पांच हजार रुपये की निकासी की थी , हत्या करने के बाद पैसे लेकर भाग गया.

टेक्निकल टीम के सहारे पुलिस पहुंची हत्यारे तक

एसपी ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एसडीपीओ विजय महतो के नेतृत्व में नगर थाना की एक टीम बनाई गई. एक सीसीटीवी में आरोपी को महिला के साथ देखा गया. फुटेज के आधार पर आसपास दुकानदारों से पहचान कराई गई तो कुछ लोगों ने कपड़ा देखकर आरोपी के बारे में बताया. उसका मोबाइल नंबर भी हाथ लगा. मोबाइल बंद होने की वजह से शक और गहरा गया। तकनीक की मदद से पुलिस जैनुल तक पहुंच सकी. पुलिस ने जैनुल के पास से महिला का छीना हुआ पांच हजार रुपये और बैंक का पासबुक भी बरामद किया गया.

Related Articles

Back to top button