ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
हरियाणा

Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे

फरीदाबाद : फरीदाबाद के सेक्टर 24 में केमिकल की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग और वहां हुए ब्लास्ट ने जमकर तबाही मचाई जिसके चलते जहां 3 पुलिसकर्मी और 2 दमकल कर्मी आग की चपेट में आए हैं, वहीं इन घायलों के समेत आसपास से गुजरने वाले लगभग चार दर्जन लोग आग की चपेट में आए हैं l आग की चपेट में आने वाले में लगभग 12 लोग सिविल अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि लगभग 30 लोग फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती करवाए गए हैं जहां उनके शुरुआती इलाज चल रहा है l इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है, वहीं फायरकर्मी ने बताया कि उन्हें लगभग 4:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी l

मौके पर पहुंचे बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि अभी वह तमाम जानकारियां ले रहे हैं और यह बड़ा ही दुःख हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि घायलों को प्राइवेट और सरकारी अस्पताल भेजा गया है और जांच करने के बाद जो भी कार्रवाई बनेगी वह की जाएगी l वहीं एसडीएम त्रिलोकचंद ने बताया कि इस कंपनी के बाहर केमिकल के 30 ड्रम भी रखे हुए थे और ब्लास्ट होने से आने जाने वाले लोग भी चपेट में आए हैं और उनकी जानकारी के अनुसार 22 घायलों को फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है जबकि 12 घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है जिनमें दो दमकल और तीन पुलिसकर्मी शामिल है !

फरीदाबाद के सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन जयंत आहूजा ने बताया कि सेक्टर 24 में एक फैक्ट्री में ब्लास्ट की खबर आई थी। वहां से 12 लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है जिन्हें केमिकल बर्न है, वहीं लगभग 30 घायलों को फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल हमारे एम्बुलेंस मौके पर है और अस्पताल में वार्ड को खाली करवाया गया है और छुट्टी पर गए डॉक्टर को वापस बुलाया गया है। हमने अपनी पूरी तैयारी कर ली है और घायलों को शुरुआती ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button