ब्रेकिंग
Chandigarh News: एक्ट्रेस का आरोप- डेरा प्रमुख के ड्राइवर ने किया शोषण, न्याय के लिए निहंग नेता की श... Panchkula News: पंचकूला मेयर कार्यालय और प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप Coalgate Case: नवीन जिंदल और पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख को कोर्ट का सम्मन, 17 जुलाई को पेश होने के ... नारायणगढ़ सुसाइड केस: पीड़िता की बहन का सनसनीखेज आरोप, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल Kaithal ACB Action: एनओसी और क्लेम सेटलमेंट के नाम पर घूस मांगना पड़ा भारी, महिला एजेंट धरायी Gwalior News: पुरानी छावनी से गायब 6 साल का मासूम सकुशल मिला, 'ऑपरेशन कन्हैया' रहा सफल Sehore Gas Leak News: सोनकच्छ टोल के पास अमोनिया गैस टैंकर में रिसाव, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा ह... Morena News: पशुपालन विभाग के चपरासी ने पिस्टल लेकर उप संचालक को दी धमकी; वेतन कटने से था नाराज Morena News: लश्करीपुरा में मजदूर के घर बड़ी चोरी, 3 लाख का माल पार; पुलिस FIR दर्ज करने में सुस्त Gwalior News: पुलिस लाइन के सिपाही की संदिग्ध मौत, शिवपुरी लिंक रोड पर मिला शव
पंजाब

Punjab Police Encounter: बठिंडा में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

बठिंडा: मंगलवार सुबह करीब छह बजे मॉल रोड पर बठिंडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की बड़ी घटना सामने आई है। इस कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके अन्य 4 साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी बीते कुछ समय से रेलवे रोड इलाके में रात के समय राहगीरों से हथियारों के बल पर लूटपाट और नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय थे।

 एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि हाल के दिनों में रेलवे रोड पर लूट और नशा तस्करी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मंगलवार को थाना कोतवाली के इंस्पैक्टर परविंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ फायर ब्रिगेड चौक के पास गश्त पर मौजूद थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक संगठित गिरोह बनाकर रेलवे स्टेशन से सुबह तडक़े उतरने वाले यात्रियों को निशाना बनाते हैं। ये आरोपी मौजूदा समय में माल रोड पर पर्लस कंपनी की खाली पड़ी इमारत में मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर दबिश दी। यह इमारत लंबे समय से खंडहरनुमा हालत में थी और असामाजिक तत्वों के छिपने का अड्डा बनी हुई थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां कुछ युवक मौजूद मिले। पुलिस टीम के अंदर घुसते ही उनमें से एक युवक आरोपी नीरज शर्मा उर्फ कालू ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से एक फायर किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें नीरज शर्मा की बाईं टांग में गोली लगी। घायल आरोपी को तुरंत काबू कर इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके से चार अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों में नीरज का भाई घोटा, करण, राहुल और विक्रमजीत शामिल हैं। एसपी सिटी ने बताया कि नीरज उर्फ कालू और उसके भाई घोटा के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से ही सात-सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं करण और विक्रमजीत के खिलाफ भी पहले दो-दो केस दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button