ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
पंजाब

हाईवे पर मची चीख-पुकार! लुधियाना-फिरोज़पुर हाईवे पर बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार, बाइक को रौंदते हुए खाई की ओर पलटी

लुधियाना: फिरोज़पुर रोड पर बद्दोवाल के एक नामी प्राइवेट कॉलेज के छात्रों के साथ हुए एक भयानक हादसे ने हाईवे पर चीख-पुकार मचा दी। चुंगी के नजदीक हुए इस दर्दनाक एक्सीडेंट में स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें सवार तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए और बाइक सवार भी घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार तीन युवक सुबह-सुबह अपने कॉलेज के लेक्चर अटेंड करने के लिए जा रहे थे। कार रफ्तार में थी, तभी अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटते ही कार का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित कार ने सामने से आ रही एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और सड़क पर कई कलाबाजियां खाते हुए पलट गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार के पलटने की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर जा गिरा, वहीं कार के भीतर सवार छात्र भी बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा, जिन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हाईवे पर हुई इस खौफनाक दुर्घटना के कारण काफी समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button