ब्रेकिंग
Bitcoin Price Update: सोना-चांदी रह गए पीछे, बिटकॉइन ने रचा इतिहास; पहली बार 80,000 डॉलर के पार निकल... Online Gaming New Rules: ऑनलाइन गेम खेलने वालों के लिए नई गाइडलाइन जारी; नियम तोड़े तो होगी जेल और भ... Kedarnath and Pashupatinath Connection: केदारनाथ और पशुपतिनाथ का क्या है अद्भुत संबंध? जानें शिव के ... Slip Disc Remedies: स्लिप डिस्क की दिक्कत होगी दूर! भाग्यश्री ने शेयर किया 15 सेकंड का सीक्रेट वीडिय... NH-27 Accident: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 6 की मौत; नेशनल हाईवे-27 पर बिछ... Ambedkar Nagar Encounter: मां और 4 बच्चों का हत्यारा आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; अंबेडकरनगर हत्याका... भोपाल क्राइम न्यूज़: IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण, पूर्व छात्र ने गन पॉइंट पर ऐंठे ₹1.89 करोड़; 6 आ... Gwalior News: ग्वालियर में आज बड़ा पशुपालक सम्मेलन; दुग्ध उत्पादकों को सर्टिफिकेट और सौगात देगी सरका... Mumbai Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर; 3 लोगों को मारी जोरदार टक्कर, 1 की हालत नाजुक Who is IAS Rinku Singh Raahi: 7 गोलियां खाकर एक आंख गंवाने वाले IAS रिंकू सिंह राही कौन हैं? अब मिली...
मध्यप्रदेश

MP Voter List Update: नई मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक, 44,000 से अधिक मतदाताओं के नाम हटे

छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा जिले में इस बार SIR सर्वे के बाद जिले में 11 लाख 82 हजार 490 मतदाताओं के लिए 1594 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई. इसके साथ ही पत्रकार वार्ता का आयोजन कर मीडिया को कार्यक्रम तथा जिले में किये गये एसआईआर के दौरान कार्यवाहियों की जानकारी दी गई.

छोटा हो गया जिला कम हो गए वोटर

कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने बताया कि “जिले में कुल 5 विधानसभा क्षेत्र हैं. SIR के फाइनल सर्वे के बाद जिले की कुल मतदाता संख्या 11,82,490 है, जिसमें 5,95,040 पुरुष, 5,87,435 महिला तथा 15 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. जिले का जेंडर रेशो 987 तथा ई.पी. रेशो 67.21 प्रतिशत है. एसआईआर के बाद 132 नए मतदान केंद्र जोड़े गए हैं, जिससे जिले में कुल मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 1,594 हो गई है.”

44,112 वोटर की हुई छटनी

कलेक्टर ने बताया कि SIR के पहले जिले में कुल 12,26,602 मतदाता दर्ज थे. SIR के दौरान 59,368 एएसडी (एब्सेंट,शिफ्टेड,डेड) मतदाता तथा 7,860 नो-मैपिंग प्रकरण चिन्हित किए गए. डिलीशन की कार्रवाई के बाद कुल मतदाता संख्या 11,67,234 रही, जिसके बाद दावा-आपत्ति प्रक्रिया पूरी कर फाइनल सूची जारी की गई है.

दावा-आपत्ति की अवधि 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक थी. इसमें फॉर्म-6 के अंतर्गत नाम जोड़ने के लिए 12,967 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 128 आवेदन अस्वीकृत किये गए तथा 12,839 आवेदन स्वीकृत किए गए. इसी प्रकार फॉर्म-7 के अंतर्गत नाम हटाने के लिए 2,262 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 74 आवेदन अस्वीकृत तथा 2,188 आवेदन स्वीकृत किए गए.

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई जानकारी

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को फाइनल वोटर लिस्ट की जानकारी दी गई है. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरेन्द्र नारायन ने बताया कि बीएलओ, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ काम किया गया. बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी SIR को संतोषजनक एवं पारदर्शी बताते हुए प्रशासनिक टीम की सराहना की तथा इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी.

Related Articles

Back to top button