ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
पंजाब

Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने सबको चौंकाया

लुधियाना: कैनेडा से पंजाब अपने घर छुट्टियां बिताने आई एक युवती के साथ विश्वासघात का बड़ा मामला सामने आया है। घर की जिस नौकरानी पर परिवार भरोसा करता था, उसी ने अपने पति और रिश्तेदार के साथ मिलकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित युवती ने अपना बैग चेक किया और कीमती जेवरात गायब पाए। इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने आरोपी महिला सुनेहा, उसका पति मंजीत सिंह और मामा जगवीर कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता मंजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी हरप्रीत कौर बीते 5 फरवरी को कैनेडा से पंजाब लौटी थी। घर में सब कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन 20 फरवरी को जब हरप्रीत ने अपना बैग खोलकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बैग में रखी एक बेशकीमती हीरे की अंगूठी और सोने की दो अंगूठियां गायब थीं। शक की सुई वहां काम करने वाली महिला सुनेहा की ओर घूमी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुनेहा से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। सुनेहा ने बताया कि उसने लालच में आकर चोरी की इस घटना को अंजाम दिया है। इस साजिश में उसका पति मनजीत सिंह भी बराबर का हिस्सेदार था। चोरी के बाद आरोपियों ने गहनों को सुरक्षित रखने या ठिकाने लगाने के लिए उन्हें सुनेहा के मामा जगवीर कुमार के पास पहुंचा दिया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर चोरी हुए सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button