ब्रेकिंग
जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ... अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप की नई पाबंदियों की तैयारी, राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'अपनी शर्तों पर खत्म ... झारखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट: 23 और 24 अगस्त को इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी, IMD का... झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) का बड़ा अभियान: 63 लाख से अधिक वोटरों को नोटिस जारी रामगढ़ के हेहल स्थित स्पंज आयरन फैक्टरी में भीषण टरबाइन ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की दर्दनाक मौत, 1 गंभी...
झारखण्ड

Jharkhand News: पूर्व CM चंपाई सोरेन के पौत्र के अंतिम संस्कार में पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

सरायकेला: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पौत्र के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. उन्होंने पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित दी और चंपाई सोरेन और उनके परिवार को ढांढस बंधाया.

सरायकेला का जिलिंगगोड़ा गांव आज गहरे शोक और दुख में डूबा हुआ रहा. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पौत्र वीर सोरेन के असामयिक निधन के बाद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशेष तौर पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिलिंगगोड़ा पहुंचे और दिवंगत वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मुख्यमंत्री काफी भावुक दिखे. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दी और इस मुश्किल समय में धैर्य रखने का ढांढस बंधाया.

परिवार से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “वीर सोरेन का असामयिक निधन सिर्फ एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है. इस दुख की घड़ी में पूरी सरकार और राज्य के लोग परिवार के साथ खड़े हैं.” उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और दुखी परिवार को यह बहुत बड़ा दुख सहने की प्रार्थना की.

​अंत्येष्टि कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. वीर सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच पूरे रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ.

Related Articles

Back to top button