ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
छत्तीसगढ़

नक्सलियों को लगा बड़ा झटका! खूंखार DVCM मल्लेश समेत 3 माओवादियों ने डाले हथियार, मुख्यधारा में लौटे

बस्तर : उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी के माओवादी कैडर DVCM मल्लेश और पार्टी सदस्य रानू पोडियाम ने कांकेर पुलिस एवं BSF से संपर्क करके सरेंडर समेत पुनर्वास के लिए संपर्क किया.जिसके बाद फोर्स ने माओवादियों के फैसले का स्वागत करते हुए उन्हें सरेंडर करवाया. डीवीसीएम मल्लेश, पार्टी सदस्य रानू पोडियाम द्वारा साझा की गई जानकारी और समाज के वरिष्ठजन के सहयोग से 25 फरवरी को एक अन्य महिला माओवादी कैडर मासे, AK-47 राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया.

सक्रिय माओवादियों से हथियार छोड़ने की अपील

एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि अंदरूनी इलाकों में सक्रिय माओवादी कैडर्स से संपर्क स्थापित कर उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने के लिए प्रयास लगातार जारी हैं. शासन की ओर से पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पट्टलिंगम ने डीवीसीएम मल्लेश, पार्टी सदस्य रानू पोडियाम और मासे के हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने के निर्णय का स्वागत किया. इस दौरान आईजी ने बस्तर रेंज में सक्रिय दूसरे माओवादी कैडर्स से भी हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील फिर से दोहराई.

जो कैडर शांतिपूर्ण एवं सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आगे आएंगे, उन्हें पुनर्वास नीति के अंतर्गत सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी- सुंदरराज पी,आईजी बस्तर रेंज

DVCM मल्लेश, पार्टी सदस्य रानू पोडियाम और मासे के सामाजिक मुख्यधारा में पुनःएकीकरण और हथियारों की औपचारिक सुपुर्दगी की कार्रवाई संपूर्ण प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगामी दिनों में आयोजित की जाएगी.

Related Articles

Back to top button