ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
पंजाब

Ranjeet Singh Encounter: रणजीत सिंह एनकाउंटर मामले में बोले जत्थेदार गढ़गज, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

 नौजवान रणजीत सिंह के कथित एनकाउंटर को लेकर मामला लगातार गरमाता जा रहा है। इसी बीच श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज का बयान सामने आया है। बता दें कि, सरहदी इलाके दुरांगला के गांव आदियां में पुलिस चौकी पर हुए हमले में 2 पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले के बाद पुलिस ने एनकाउंटर में युवक रणजीत सिंह को मार गिराया।

जत्थेदार गढ़गज ने कहा पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और गहराई से जांच होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए और सच्चाई सामने लाना जरूरी है। जत्थेदार गढ़गज ने कहा कि राज्य में कानून का राज होना चाहिए, न कि पुलिस का। उन्होंने कहा कि किसी को भी इस तरह मारना गलत है- चाहे कोई पुलिसकर्मी किसी नागरिक को मारे या फिर कोई नागरिक पुलिस कर्मी को मारे। हर मामले का फैसला अदालत में होना चाहिए और कानून के तहत ही कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं आपको बता दें कि, इस एनकाउंटर को लेकर युवक के परिवार का बयान भी सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि, सीसीटीवी देखने के बाद पुलिस रणजीत सिंह को उठाकर ले गई थी और बाद में उसका फर्जी एनकाउंटर कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे को झूठे मामले में फंसाया गया और उसके साथ अन्याय किया गया है। परिवार ने मांग की है कि जिन पुलिस अधिकारियों या कर्मचारियों की इस घटना में भूमिका है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनके बेटे को न्याय दिलाया जाए।

Related Articles

Back to top button