ब्रेकिंग
RSS के 100 साल पूरे, संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी; क्या-क्या बदलेगा? तेजाब हमले के बाद 16 साल की लड़ाई, आखिर क्यों बरी हो गए शाहीन के आरोपी? क्रिस्मस के दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, नहीं होगा सोना-चांदी का कारोबार, ये रही 2026 की हॉलिडे लिस्ट वरदान नहीं, मुसीबत भी बन सकता है AI! इन सलाहों से रखें दूरी कम बजट में क्रिसमस सेलिब्रेशन, इन यूनिक तरीकों से बच्चे होंगे खुश उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर… जानें कैसा रहेगा आज तीनों पहाड़ी राज्यों का मौसम इंद्रेश उपाध्याय ने खत्म किया विवाद: यादव समाज की नाराजगी के बाद जारी किया माफीनामा, सफाई में दी अपन... कर्नाटक में 'मौत का सफर': ट्रक से टकराते ही आग का गोला बनी स्लीपर बस, 9 यात्री जिंदा जले पीएम मोदी का क्रिसमस संदेश: पवित्र प्रार्थना सभा में शिरकत की, ईसाई समुदाय को दीं प्रभु यीशु के जन्म... अब सिर्फ चेहरा नहीं, रणनीतिकार भी": नए साल में कांग्रेस का पावर बैलेंस बदलेगा, प्रियंका गांधी के पास...
देश

कोरोना संकट के बीच BJP को बड़ा झटका, लद्दाख के नवनियुक्त प्रमुख छेरिंग दोरजे ने दिया इस्तीफा

भाजपा को रविवार को लद्दाख में उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके नव नियुक्त यूटी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री छेरिंग दोरजे ने अपने राजनीतिक पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के चलते देश में विभिन्न स्थानों पर फंसे लद्दाखी यात्रियों, मरीजों, तीर्थयात्रियों और छात्रों को बाहर निकालने के लिए असफल रहने का विरोध झेल रहे दोरजे ने इस्तीफा दे दिया।

छेरिंग दोरजे ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मैंने  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते देशभर में अलग-अलग जगहों पर फंसे लद्दाखी लोगों को निकालने में यूटी प्रशासन नाकाम रहा है। हमारे फंसे हुए लोगों की दयनीय स्थिति के बारे में यूटी प्रशासन पूरी तरह असंवेदनशील हैऔर इसकी जिम्मेदारी लेते हुए मैंने अपने पद से इस्तीफा दिया। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के बाद अलग केंद्र शासित प्रदेश बने लद्दाख में इसी साल मार्च में भाजपा के पहले प्रधान छेरिंग दोरजे ने पदभार संभाला था। पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता छेरिंग दोरजे को लद्दाख भाजपा का पहला प्रधान मनोनीत करने का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिया था।

Related Articles

Back to top button