ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
मध्यप्रदेश

Ratlam Medical College News: रतलाम मेडिकल कॉलेज में होली पर खूनी खेल, छात्रों को कार से कुचलने की कोशिश, इलाके में तनाव

रतलाम: मेडिकल कॉलेज में होली के दिन बड़ा विवाद हो गया. विवाद के बाद मेडिकल छात्रों को कार से कुचलने की कोशिश की गई है. जिसमें एक दो छात्रों को चोंट आई हैं. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें एक डॉक्टर पर कार से छात्रों को कुचलने की कोशिश का आरोप लगा है. गनीमत रही कि इसमें कोई छात्र कार के नीचे नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. मेडिकल कॉलेज परिसर में होली मनाने के दौरान कार निकालने के लिए रास्ता नहीं मिलने की बात पर यह विवाद हुआ. जिसे लेकर औद्योगिक थाना रतलाम में दोनों पक्षों के द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है.

रास्ता देने को लेकर हुआ था विवाद
पूरा मामला बुधवार दोपहर का है. जहां मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के बाहर स्टूडेंट होली खेल रहे थे. इसी बीच डॉक्टर रजत अली खान कार लेकर पहुंचा. होली खेल रहे छात्र उन्हें दूसरे रास्ते से कार ले जाने के लिए कहते हैं. लेकिन इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो जाता है और झूमाझटकी भी होती है. विवाद के बाद डॉक्टर रजत अली खान गाड़ी में बैठकर, गाड़ी आगे बढ़ा देता हैं. कुछ स्टूडेंट कार के आगे आकर गाड़ी को रोकने का प्रयास करते हैं. लेकिन कार सवार डॉक्टर द्वारा गाड़ी नहीं रोकी जाती है. इस घटना में कुछ मेडिकल स्टूडेंट बाल बाल बचे हैं. वहीं, दो छात्रों को चोट भी आई हैं.

विवादों को लेकर चर्चा में रहता है मेडिकल कॉलेज
रतलाम मेडिकल कॉलेज शिक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था से ज्यादा यहां होने वाले विवादों के लिए सुर्खियों में रहता है. इससे पहले भी यहां पढ़ने वाले मेडिकल छात्रों द्वारा ढाबा संचालक से मारपीट करने और बीच सड़क लाठी डंडों से मारपीट करने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. वहीं, पूर्व में मेडिकल कॉलेज में रैगिंग जैसी गंभीर घटनाएं भी सामने आई हैं. इस मामले में औद्योगिक थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज की है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि, ”होली मनाने के दौरान कॉलेज के छात्रों और रेजिडेंट डॉक्टर के बीच विवाद का मामला आया है. इससे संबंधित वीडियो फुटेज भी एक पक्ष द्वारा उपलब्ध करवाए गए हैं. इस घटनाक्रम की जांच की जा रही है.” वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन भी अनुशासनहीनता को लेकर बड़ी कार्यवाही किए जाने की बात कह रहा है.

Related Articles

Back to top button